
नई दिल्ली। भारत में सेक्स के बाजार की संभावनाओं को देखते हुए एक दंपति ने सेक्सुअल वेलनेस से जुड़ा स्टार्टअप (Startup on sexual wellness) शुरू किया है। हालांकि, मुंबई (Mumbai) में रह रहे इस दंपति ने यह स्टार्टअप करीब डेढ़ साल पहले सितंबर 2020 में शुरू किया था। माईम्यूज (MyMuse) नाम की यह एडल्ट कंपनी (Adult Company) अनुष्का और उनके पति साहिल गुप्ता (Anushka and Sahil Gupta) ने शुरू की है।
साहिल का कहना है कि हम आज के युवाओं को सेक्स पर खुलकर सामने आने, बात करने और उनमें इस मुद्दे पर किसी भी तरह की शर्मिंदगी, डर और अपराधबोध से बाहर निकालने में मदद करना चाहते हैं। उनका मानना है कि भारत का इतिहास और यहां की विरासत में कामसूत्र है। इसके बावजूद यहां कामुकता और अंतरंगता पर बात करना या खुली चर्चा करना अश्लील माना जाता है।
हम चाहते हैं देश में लोग इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखें
साहिल का कहना है कि अभी हम माउथ पब्लिसिटी के जरिए अपने उत्पादों का प्रचार करा रहे हैं। हमारा बेहतर उत्पाद लोगों को यह खरीदने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। उनका कहना है कि देश में इस पर बात करना आज भी सही नहीं माना जाता। हम इसे बदलना चाहते हैं। लोगों को इस मुद्दे पर शर्म और अपराधबोध से बाहर निकालना चाहते हैं।
फिलहाल शहरी युवाओं को लुभा रहा माइम्यूज प्रोडक्ट
वहीं, अनुष्का का दावा है कि भारतीय बाजार में माइम्यूज तेजी से उभर रहा है। यह खासकर शहरी युवाओं को लुभा रहा है। सोशल मीडिया साइट्स, प्लेटफॉर्म और टिंडर बम्बल तथा हिंज जैसे डेटिंग ऐप के जरिए लोगों तक पहुंच बना रहा है। अनुष्का के मुताबिक, हम कह सकते हैं कि इसकी डिमांड बढ़ी है। भारत के बड़े बाजार को देखते हुए निवेशक भी इस पर दांव लगा रहे हैं। यही नहीं, शुरुआत में यानी वर्ष 2020 में सेक्स टॉय की कीमत और फिलहाल में 16 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई है। एक रिसर्च कंपनी के मुताबिक वर्ष 2020 में इसका वैश्विक बाजार 91 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। यह अब 16 प्रतिशत तक और बढ़ गया है।
गुप्ता दंपति के अनुसार, पिछले साल लॉकडाउन के दौरान देश में सेक्स टॉय, जिसमें वाइब्रेटर, जेंटिल पार्लांस और कैंडल और जेल शामिल थे उनकी अच्छी मांग रही। उम्मीद है दिवाली तक यह और बढ़ जाएगी।
दिल दहला देगा यह खौफनाक वायरल वीडियो, महिला की आत्मा शरीर छोड़ते हुए कैमरे में हो गई कैद!
दूल्हे ने दुल्हन को पहनाई वरमाला, तभी होने वाली पत्नी ने किया जबरदस्त कांड, शुरू हो गई मारपीट
पति ने देखी एडल्ट फिल्म, शक हुआ कि महिला किरदार उसकी पत्नी है, फिर जो हुआ...
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.