मूवी प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने पहनी इतनी ऊंची सैंडल, क्या प्रेगनेंसी के दौरान हील्स पहनना होता है सही

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपना प्रेगनेंसी पीरियड इंजॉय कर रही है। लेकिन इस बीच वो अपनी मूवी डार्लिंग्स का भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान उन्हें कई बार हील्स पहने कई बार देखा गया। क्या प्रेगनेंसी के दौरान हील्स पहनना सही होता है? आइए हम आपको बताते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2022 4:14 AM IST

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। इस कपल ने जून में अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया। हालांकि, आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी (Alia Bhatt pregnancy) को अभी तक अपने काम के आड़े नहीं आने दिया। पहले उन्होंने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी की और अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म जिसकी वह प्रोड्यूसर भी है डार्लिंग्स का प्रमोशन खूब जोरों शोरों से कर रही हैं। इस दौरान उन्हें कई बार स्पॉट भी किया गया। हाल ही में आलिया अपना बेबी बम प्लांट करती तो नजर आई साथ ही उन्हें हील्स पहने देखा गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान हील्स (heels) पहनी जा सकती है? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं...

आलिया भट्ट का लेटेस्ट लुक
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आलिया को ब्लैक और वाइट कलर की शॉर्ट शिमर ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने एक ब्लेजर भी कैरी किया है, ताकि उनका बेबी बंप छुप सके। लेकिन वीडियो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस दौरान फैंस की नजर उनके फुटवेयर पर भी पड़ी। जिसमें आलिया भट्ट हील्स पहनी हुई नजर आ रही है। इससे पहले मूवी ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी आलिया भट्ट को येलो कलर की ड्रेस के साथ हील्स पहने देखा गया था।

Latest Videos

क्या प्रेगनेंसी के दौरान हील्स पहन सकते हैं
प्रेगनेंसी के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि आपका बैलेंस सही बना रहे। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान हील्स पहनने की सलाह नहीं दी जाती है। खासतौर पर प्रेगनेंसी के सेकंड और थर्ड ट्रिमेस्टर में आपको हील्स नहीं पहननी चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रेगनेंसी के शुरूआती 3 महीनों में हल्की हील्स पहनी जा सकती है। जिसमें आप छोटी और ब्लॉक हील्स कैरी कर सकते हैं, क्योंकि इसमें बैलेंस बनाना ईजी होता है। इसके अलावा पेंसिल हील्स में बैलेंस जल्दी बिगड़ जाता है और गिरने का खतरा भी होता है। 

क्यों नहीं पहननी चाहिए हील्स 
दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है। जिसके चलते अगर आप काफी देर तक हील्स पहनती हैं तो आपको जॉइंट या लिगामेंट में ढीलापन आ सकता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा देर तक हील्स पहनने से पैरों में सूजन भी आ सकती है और हील्स पहनने के दौरान रीढ़ का गुरुत्वीय केंद्र भी मुड़ सकता है। ऐसे में जोड़ों के दर्द और उसमें परेशानी हो सकती है, इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान हील्स पहनने की सलाह नहीं दी जाती है।

प्रेगनेंसी के दौरान कैसे फुटवेयर पहने 
प्रेगनेंसी के दौरान आपको फ्लैट और कंफर्टेबल फुटवेयर कैरी करने चाहिए। जिसमें आपका बैलेंस सही रहे और आपके पैरों में सूजन भी ना आए। ऐसे में आप स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स या फ्लैट चप्पल पहन सकते हैं। यह काफी कंफर्टेबल होते हैं और पैरों को भी आराम देते हैं।

खबरें और भी हैं..बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

टाइट अंडरवियर पहनने से स्पर्म क्वालिटी होती है प्रभावित, इस वजह से बढ़ाता है मेल इनफर्टिलिटी का खतरा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया