Cervical cancer vaccine: सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए आ गई वैक्सीन, जानें कीमत से लेकर हर बात

Published : Sep 01, 2022, 08:10 PM IST
Cervical cancer vaccine: सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए आ गई वैक्सीन, जानें कीमत से लेकर हर बात

सार

Cervical Cancer Vaccine:महिलाओं का सबसे बड़ा दुश्मन सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए स्वदेसी टीका बन गया है। विशेषज्ञों की मानें तो इस वैक्सीन के जरिए युवतियों जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। 

हेल्थ डेस्क. देश में सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer ) को खत्म करने के लिए पहला स्वदेसी टीका लॉन्च किया गया है। ‘क्वैड्रीवैलेंट’ ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (HVP) नाम के वैक्सीन को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह  (Jitendra Singh) और SII के सीईओ अदर पूनावाला (Adar Poonawalla) की मौजूदगी में आईआईसी दिल्ली में लॉन्च किया गया। बता दें कि भारतीय फॉर्मा रेगुलेटर DCGI ने पिछले महीने एसआईआई (SII) को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी थी। 

अगले कुछ महीनो में मिलने लगेगी वैक्सीन

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित क्वाड्रीवैलेंट ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अगले कुछ महीने में देश में उपलब्ध होगी। महिलाओं को यह काफी कम दाम में वैक्सीन दिया जाएगा। इसकी कीमत 200-400 रुपए के बीच होगी। 

वैक्सीन हर किसी को सुलभ होगी

पूनावाला ने बताया कि वैक्सीन पहले देश में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद दूसरे मुल्कों में इसकी सप्लाई की जाएगी। अगले दो साल में इस टीके के 20 करोड़ डोज तैयार किया जाएगा।वहीं,केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि टीका सस्ती होगी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यह आम आदमी के लिए सुलभ हो।

बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी मुक्ति

वैज्ञानिकों का कहना है यह टीका सर्वाइकल कैंसर को रोकने में सफल रहेगी। अगर बच्चियों को कम उम्र में ही यह टीका दे दिया जाए तो उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित हो जाएंगी। 30 के बाद उन्हें सर्वाइकल कैंसर नहीं होगा। बता दें कि 15 से 44 साल के बीच महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका बनी रहती है। विश्वस स्वास्थ्य संगठन (WHO ) की मानें तो देश में हर साल 1.67 लाख से ज्यादा मामले सर्वाइकल कैंसर के आते हैं। जिसमें 60 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। भारत में 2019 में 42 लाख महिलाओं की जान सर्वाइकल कैंसर के कारण गई है।

ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा सर्वाइकल कैंसर होता है

सर्विक्स एरिया में होने वाले कैंसर को सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है। ब्रेस्ट कैंसर के बाद भारत में दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर को विकसित होने में 15 से 20 साल लगता है। जिसकी वजह से महिलाओं को इस कैंसर के बारे में पता नहीं चल पाता है।

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण-

बच्चेदानी से गंदे पानी का रिसाव
सेक्स के वक्त खून आना, दर्द होना
पीरियड्स का अनियमित होना
कमर या पैर में अधिक दर्द होना 
 पेशाब में रूकावट 

और पढ़ें:

टूथपेस्ट करने से पहले जान लें ये जरूरी बात, कहीं ये दांतों की चमक तो नहीं छिन रहा!

वैवाहिक जीवन को रखना है खुशहाल, तो पत्नी के साथ शेयर ना करें ये 4 बातें

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स
भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान