
हेल्थ डेस्क. नारियल पानी अपने अंदर गुणों का खजाना है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। नेचुरल एंजाइम्स और पोटैशियम, मैंगजी, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह गर्मी के मौसम में आपके अंदर की हीट को कम करती है और एनर्जी लेवल को बूस्ट करती है। नारियल पानी का सेवन सही वक्त पर करने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि वक्त इसका सेवन करना चाहिए।
खाली पेट करें नारियल का सेवन
नारियल पानी पीने का सही वक्त खाली पेट इसका सेवन करना है। सुबह उठते ही नारियल पानी पीने से कई सारे फायदे मिल सकते हैं। इसमें लॉरिक एसिड पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। मॉर्निंग सिकनेस और हार्टबन की समस्या को दूर करने के लिए गर्भवती महिला को भी सुबह में ही नारियल पानी का सेवन करने के लिए बोला जाता है। डिहाइड्रेशन और कब्ज की प्रॉब्लम के लिए यह रामबाण होता है।
एक्सरसाइज से पहले और बाद में नारियल पानी पीने के अलग-अलग फायदे
वर्कआउट से पहले नारियल पानी पीने से ये शरीर को हाइड्रेट रखने में हेल्प करती है। इससे एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। जिससे आपका वर्कआउट में मन लगता है। अगर वर्कआउट के बाद नारियल पानी पीते हैं तो इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से रिस्टोर करता है। थकान को दूर करता है और उर्जा के स्त को बढ़ता है।
खाना खाने से पहले नारियल पानी का सेवन
दोपहर में अगर खाना खाने से पहले नारियल पानी पीते हैं तो पेट भरा लगता है। इससे ओवरइटिंग से बज जाएंगे। इसके साथ ही खाना खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग की समस्या से दूर रहेंगे। कम खाएंगे तो वजन भी कम रहेगा।
रात में सोने से पहले नारियल पानी का सेवन
बहुत कम रात में सोने से पहले नारियल पानी पीते हैं। लेकिन अगर सुकून की नींद लेनी हो तो नारियल पानी का सेवन रात में किया जा सकता है। इसके पानी से आने वाली खुशबू दिमाग को टेंशन फ्री करती है और हार्ट बीट और एंग्जाइटी को कम करती है।
और पढ़ें:
बुढ़ापे में भी काले रहेंगे बाल, आजमाइए ये घरेलू नुस्खा और देखिए चमत्कार
किचन में अंडे की बदबू से हैं परेशान, तो अपनाइए ये 3 आसान उपाय
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.