स्वप्नदोष दूर करने से लेकर इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है धनिया

Published : Sep 22, 2019, 12:38 PM ISTUpdated : Sep 22, 2019, 12:44 PM IST
स्वप्नदोष दूर करने से लेकर इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है धनिया

सार

धनिया एक ऐसा मसाला है जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होता है। वैसे तो हर घर में सब्जी बनाने में धनिया का मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है, पर कुछ खास तरह की दिक्कतों में भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

हेल्थ डेस्क। धनिया एक ऐसा मसाला है जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी चीज की सब्जी बनाई जाए, उसमें धनिया जरूर मसाले के रूप में डाला जाता है। लेकिन सब्जी का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदेमंद है। अगर इसके फायदे के बारे में जानकारी हो तो कई छोटी-मोटी बीमारियों के लिए आपको डॉक्टर के पास नहीं जाना होगा। घर बैठे ही आप अपना इलाज कर लेंगे। जानते हैं धनिया के फायदे के बारे में।

1. स्वप्नदोष की समस्या में है कारगर
ज्यादातर नवजवान स्वप्नदोष की समस्या से पीड़ित रहते हैं। शायद ही कोई नवजवान ऐसा मिले जो कभी न कभी इस समस्या से पीड़ित न रहा हो। कभी-कभार स्वप्नदोष हो जाना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह लगातार होने लगे तो इससे कमजोरी हो जाती है और आगे चल कर कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इससे नवजवानों का आत्मविश्वास कम हो जाता है। आम तौर पर नवजवान इस समस्या के समाधान के लिए झोलाछाप डॉ्क्टरों के चक्कर में फंस कर धन और समय बर्बाद करते हैं। धनिया में ऐसे गुण हैं कि इसका नियमित इस्तेमाल करने पर यह स्वप्नदोष की समस्या को खत्म कर देता है। इसके लिए सूखे धनिये को पीस कर पाउडर बना लें। उसमें समान मात्रा में चीनी मिला कर सुबह खाली पेट एक चम्मच फांक कर पानी पी लें। इसके एक घंटे के बाद तक कुछ भी न खाएं, न पिएं। 15 दिन तक लगातार ऐसा करने से स्वप्नदोष की समस्या खत्म हो जाएगी।

2. पायरिया में फायदेमंद
अगर किसी को पायरिया हो और मसूड़ों से खून आता हो तो धनिया काफी फायदा करता है। इसके लिए करीब 50 ग्राम धनिया को पानी में उबाल लें और उसे छान कर रख लें। उस पानी से दिन में दो-तीन बार कुल्ला करने से पायरिया की बीमारी धीरे-धीरे दूर हो जाती है।

3. जलन में पहुंचाता है आराम 
धनिया हर तरह के जलन और दर्द में आराम पहुंचाता है। अगर पैरों में जलन हो तो पीसे हुए सूखे धनिया में समान मात्रा में मिश्री मिला कर सुबह-शाम फांकें। इसके बाद पानी पी लें। कुछ दिन ऐसा करने पर जलन की समस्या दूर हो जाएगी। इससे किसी तरह के दर्द में भी राहत मिलती है। 

4. अनियमित मासिक धर्म में फायदेमंद
अगर किसी महिला को मासिक धर्म अनियमित होता हो और पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता हो तो धनिया का इस्तेमाल करने से काफी फायदा होता है। इसके लिए 2 चम्मच साबुत धनिया को एक गिलास पानी में उबाल कर उसे ठंडा होने दें। इसके बाद उसमें अदरक का आधा चम्मच रस मिला कर दिन में दो बार पिलाएं। बहुत ही जल्दी अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर हो जाएगी। धनिया श्वेत प्रदर की समस्या को भी दूर करता है।

5. कब्ज को करता है दूर
पुराने से पुराने कब्ज को भी धनिया दूर कर देता है। इसके लिए धनिया का पाउडर बना कर उसमें काला नमक, काली मिर्च और जीरा को पीस कर मिला दें। रात में सोने से पहले एक चम्मच उस चूर्ण को फांक कर पानी पी लें। कुछ ही दिन में कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। 
       

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट