
हेल्थ डेस्क। दांतों की साफ-सफाई अगर रोज सही तरीके से नहीं की जाए तो मुंह से बदबू आने लगती है और साथ ही दांतों व मसूड़ों पर गंदगी जमने लगती है। इसकी वजह से पायरिया की समस्या होती है। पायरिया की बीमारी होने पर सांसों से दुर्गंध, मसूड़ों से खून आना और दांतों में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पायरिया होने से दांत कमजोर हो जाते हैं, जिसके कारण इनके टूटने का खतरा भी होता है। इस बीमारी मे मुंह से हमेशा बदबू आती है, जिससे कई बार इसके शिकार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी के बढ़ जाने पर पाचन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए दांतों की सही तरीके से सफाई करने के अलावा कुछ घरेलू उपाय करना भी फायदेमंद होता है।
करें ये उपाय
1. अगर आपको पायरिया की बीमारी है, तो रोजाना थोड़ी-सी हल्दी में नमक और सरसों का तेल मिलाकर दांतों की मसाज करें और फिर इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आपके मुंह के अंदर जो लार बने, उसे थूक दें। अगर आप दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करते हैं तो पायरिया की बीमारी ठीक हो जाएगी।
2. नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से पायरिया की बीमारी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियों को लेकर जला लें। अब इस की राख में थोड़ा-सा कपूर और कोयले की राख को मिलाकर रोजाना रात में सोने से पहले दांतों पर लगाएं और सुबह उठने पर हल्के गर्म पानी से कुल्ला कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से पायरिया की बीमारी ठीक हो जाएगी।
3. पायरिया की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए प्याज को काटकर गर्म करें और फिर उसे अपने दांतों के बीच में रखें। आधे घंटे के बाद कुल्ला कर लें। अगर आप दिन में दो या तीन बार ऐसा करते हैं तो आपकी पायरिया की समस्या दूर हो जाएगी।
4. एक कटोरी में प्याज का रस निकाल लें और रोज दो बार उसे अपने दांतों और मसूड़ों पर लगाएं। इससे दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून आना और बदबू जैसी समस्या खत्म होने लगती है।
5. गाजर और पालक का जूस मिला कर रोज पीने से भी पायरिया की समस्या में फायदा होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.