खाली पेट रोजाना पिएं जीरे का पानी, इन 6 गंभीर बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा

Published : Aug 30, 2019, 03:44 PM ISTUpdated : Aug 30, 2019, 04:20 PM IST
खाली पेट रोजाना पिएं जीरे का पानी, इन 6 गंभीर बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा

सार

हर घर की रसोई में पाया जाने वाला जीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। इसका पानी पीने से बहुत फायदा होता है।

हेल्थ डेस्क। हमारे घरों में खाना बनाने के दौरान जीरे का तड़का जरूर लगाया जाता है। जीरे में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। जीरा हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। जीरे में मौजूद पोटेशियम हमारे शरीर के लिए काफी लभाकारी माना गया है। जानते हैं जीरे का पानी रोजाना पीने से क्या-क्या फायदा होता है।

दिल को होता है लाभ
जीरे का पानी पीने से दिल को काफी लाभ होता है। इससे हमारे दिल की गति सामान्य रहती है। साथ ही, हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। 

मिलता है एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल
जीरे का पानी पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल की मात्रा की कमी नहीं होती है। 

इम्युनिटी लेवल रहता है ठीक
जीरे का पानी पीने से शरीर में इम्यूनिटी लेवल सही बना रहता रहता है। इससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना जैसी परेशानियां दूर रहती हैं।
 
उल्टी-दस्त में मिलती है राहत
यदि आप उल्टी और दस्त की समस्या से जूझ रहे हैं, तो जीरे का पानी पीने से राहत मिलेगी। इसके साथ ही आंतों की समस्या नहीं होगी और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहेगा। 

PREV

Recommended Stories

20 से 40 की उम्र में बदलता है Night Skincare Routine, जानें Anti-Ageing सीक्रेट
क्या होती है DVT बीमारी? जिससे 5 साल से जूझ रहे थे प्रतीक यादव, बस ये एक जिद बन गई काल!