ज्यादा ग्रीन टी पीने से होते हैं नुकसान भी, जानें इनके बारे में

Published : Dec 24, 2019, 09:57 AM IST
ज्यादा ग्रीन टी पीने से होते हैं नुकसान भी, जानें इनके बारे में

सार

ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है। आजकल ज्यादातर लोग वजन कम करने और स्वास्थ्य को होने वाले दूसरे फायदों के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं, पर पता चला है कि ज्यादा ग्रीन टी पीने से नुकसान भी हो सकता है।

हेल्थ डेस्क। ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है। आजकल ज्यादातर लोग वजन कम करने और स्वास्थ्य को होने वाले दूसरे फायदों के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं, पर पता चला है कि ज्यादा ग्रीन टी पीने से नुकसान भी हो सकता है। ग्रीन टी में कैलोरी नहीं होती। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोग ज्यादा फायदे के लिए ग्रीन टी अधिक पीने लगते हैं। इससे नुकसान होता है। सेहत के लिए फायदेमंद ग्रीन टी कभी 2 कप से ज्यादा नहीं पीनी चाहिए। ज्यादा ग्रीन टी पीने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में। 

1. एसिटिडी और कब्ज
ज्यादा ग्रीन टी पीने से एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज की भी समस्या हो सकती है। खाली पेट ग्रीन टी कभी नहीं पीना चाहिए। इससे गैस बनने लगती है। ग्रीन टी में टैनिन नाम का तत्व होता है। इससे रूखापन बढ़ता है। ज्यादा ग्रीन टी पीने से मुंह में छाले भी हो सकते हैं। ऐसा इसकी गर्मी की वजह से होता है।

2. ब्लड प्रेशर
ज्यादा ग्रीन टी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी समस्या हो जाती है। ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। इस वजह से ऐसा होता है। ज्यादा ग्रीन टी पीने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है। 

3. एनीमिया
ग्रीन टी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आयरन को शरीर में अवशोषित होने से रोकते हैं। इससे पर्याप्त मात्रा में शरीर में आयरन नहीं रह पाता, भले ही आप आयरन वाली चीजें क्यों ना ज्यादा खाएं। इससे रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है और एनीमिया की समस्या पैदा हो सकती है।

4. अनिद्रा
ज्यादा ग्रीन टी पीने से नींद नहीं आने की समस्या भी पैदा हो जाती है। इसमें मौजूद कैफीन की वजह से ऐसा होता है। नींद नहीं आने या कम आने से तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं।

5. मानसिक तनाव
ज्यादा ग्रीन टी पीने से मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसा इसकी गर्म तासीर के कारण होता है। ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं प्रभावित होती हैं और तनव व चिंता की समस्या पैदा होती है। 

    


 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स