रोज खाएं एक कीवी, होंगे ये 6 फायदे

Published : Sep 20, 2019, 02:20 PM IST
रोज खाएं एक कीवी, होंगे ये 6 फायदे

सार

कीवी एक विदेशी फल है। अब यह भारत के हर शहर में आसानी से मिल जाता है। कीवी खाने से जितना फायदा होता है, शायद ही किसी दूसरे फल को खाने से होता हो।

हेल्थ डेस्क। कीवी एक ऐसा फल है जिसके बारे में पहले लोग ज्यादा नहीं जानते थे। पर अब यह हर जगह आसानी से उपलब्ध है। कीवी मुख्य रूप से चीन में होता है। कुछ दूसरे देशों में भी इसका उत्पादन शुरू हुआ है, पर आज भी चीन दुनिया भर में सबसे ज्यादा 56 फीसदी कीवी का उत्पादन करता है। भारत में कुछ इलाकों में इसकी खेती शुरू हुई है, पर मुख्य रूप से अभी भी यह दूसरे देशों से ही आता है।इसलिए दूसरे फलों की तुलना में यह महंगा है, लेकिन यह स्वास्थ्य का खजाना है। इसके बारे में कहा जाता है कि आपके शरीर में जिस चीज की भी कमी होगी, उसकी पूर्ति यह फल कर देता है। खाने में यह खट्टा-मीठा अच्छे स्वाद वाला होता है। कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिल सी, फाइबर, विटामिन ई, पोटेशियम, सोडियम, कॉपर और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जानते हैं किन समस्याओं में है यह खास तौर पर फायदेमंद।

1. डाइजेशन को रखता है ठीक
रोज कीवी खाने से डाइजेशन ठीक रहता है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमें कई तरह के एंजाइम्स होते हैं। इससे कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

2. हार्मोन्स की गड़बड़ी को करता है दूर
कीवी हार्मेन्स में होने वाली गड़बड़ी को भी दूर करता है। रोज कीवी खाने से हार्मोन्स का संतुलन खराब नहीं होता और कई तरह की हार्मोनल बीमारियों से बचाव होता है।

3. बनाए रखता है तरोताजा
कीवी में इतने तरह के न्यूट्रियंट्स होते हैं कि ये थकान होने नहीं देते। अगर आप लगातार काम करते हैं और आपको आराम करने का मौका नहीं मिल पाता है तो कीवी के सेवन से आप हमेशा तरोताजा महसूस करेंगे।

4. इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
कीवी में काफी एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण यह फ्री रैडिकल्स के दुष्प्रभाव से शरीर को बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे कोई भी बीमारी जल्दी नहीं हो पाती।  

5. आंखों की समस्या में है कारगर
कीवी रोजाना खाने से आंखों की समस्या भी दूर रहती है। यह किसी भी तरह के संक्रमण से आंखों को बचाता है और इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

6. यौवन शक्ति को रखता है बरकरार
कीवी में इतने विटामिन, प्रोटीन और खनिज होते हैं कि नियमित सेवन करने पर यह एजिंग प्रॉसेस को धीमा करने के साथ यौवन शक्ति को भी बढ़ाता है। 
      

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत