सर्दियों में रोज खाएं मूंगफली, इसके हैं कई फायदे

Published : Dec 07, 2019, 10:34 AM IST
सर्दियों में रोज खाएं मूंगफली, इसके हैं कई फायदे

सार

मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा गया है। ऐसे तो यह सालों भर मिलती है, लेकिन सर्दियों में इसे खाने से ज्यादा फायदा होता है। सर्दियों में मूंगफली खाने से शरीर को पर्याप्त गर्मी और एनर्जी मिलती है।   

हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में लोग मूंगफली का सेवन ज्यादा करते हैं। मूंगफली ऐसे तो सालों भर मिलती है, पर सर्दियों में मूंगफली खाने से खास फायदे होते हैं। सर्दियों में मूंगफली खाने से शरीर को पर्याप्त गर्मी और एनर्जी मिलती है। इसे गरीबों का बादाम भी कहा गया है। इसके फायदे जानने के बाद आप भी रोज मूंगफली खाना चाहेंगे। जानते हैं इसके फायदे के बारे में। 

1. मूंगफली में होते हैं कई विटामिन
मूंगफली में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं। विटामिन ई के अलावा मूंगफली में प्रोटीन, ओमेगा-3, ओमेगा-6 और फाइबर भी होता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए विशेष तौर पर फायदेमंद है। 

2. डायबिटीज में लाभदायक
मूंगफली डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है। अगर रोज थोड़ी मात्रा में भी मूंगफली का सेवन किया जाए तो शुगर नियंत्रित रहता है। 

3. प्रोटीन
हमारे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्र में प्रोटीन जरूरी है। मूंगफली में काफी मात्रा में प्रोटीन होती है। अगर आप 50 ग्राम मूंगफली का सेवन रोज करें तो प्रोटीन की कोई कमी नहीं होगी।

4. वजन होता है कम
मूंगफली के सेवन से वजन भी कम होता है। वैसे, इसमें फैट पाया जाता है। लेकिन प्रोटीन और फाइबर होने के कारण फैट का कोई खास असर नहीं होता। इसलिए सर्दियों में मूंगफली का सेवन रोज जरूर करना चाहिए।

5. दिल के लिए भी अच्छा
मूंगफली दिल को के लिए भी अच्छा माना गया है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है। अगर रोज थोड़ी मात्रा में मूंगफली का सेवन किया जाए तो दिल की बीमारियों पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। 
 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट