
हेल्थ डेस्क। सर्दियों में अमरूद काफी मिलता है। इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बहुत-सी बीमारियों से बचाव होता है। अमरूद में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन बी9 भी होता है। यह हमें काफी ताजगी और स्फूर्ति प्रदान करता है। जानें, अमरूद खाने के कुछ खास फायदे।
1. इम्यूनिटी को बढ़ाता है
अमरूद एक ऐसा फल है, जिसे नियमित तौर पर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है। अगर किसी को बार-बार सर्दी-जुकाम होता हो तो उसे अमरूद का जरूर सेवन करना चाहिए। अमरूद में आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
2. पेट संबंधी बीमारियां रहतीं दूर
अमरूद खाने से पेट से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। यह डाइजेशन को ठीक रखता है। अमरूद खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। अगर बच्चों के पेट में कीड़े हो जाएं तो अमरूद के सेवन से दूर हो जाते हैं।
3. कैंसर के खतरे को करता है कम
अमरूद में लाइकोपीन फाइटो न्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जो कैंसर के खतरे को दूर करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित कर हृदय रोगों से बचाव करता है। इसलिए सीजन में अमरूद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
4. स्किन और आंखों के लिए ठीक
अमरूद में विटामिन ए और ई भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे यह आंखों, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। अगर नियमित अमरूद का सेवन किया जाए तो स्किन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।
5. मुंह के छालों को करता है ठीक
अगर मुंह में छाले की समस्या हो तो अमरूद जरूर खाना चाहिए। यही नहीं, इसके पत्तों को पीस कर उसका लेप लगाने से भी छाले ठीक हो जाते हैं। अमरूद के इतने स्वास्थ्य फायदे हैं कि इसे गरीबों का सेब कहा गया है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.