दिल से जुड़ी बीमारियां ना हो... इसके लिए हर दिन खाने में इस्तेमाल करें ये 5 चीजें

Published : Feb 07, 2020, 02:19 PM IST
दिल से जुड़ी बीमारियां ना हो... इसके लिए हर दिन खाने में इस्तेमाल करें ये 5 चीजें

सार

शरीर में अगर ब्लड का सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पा रहा हो तो कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होने पर दिल से जुड़ी बीमारियां होने के साथ खून के थक्के भी जम जाते हैं।

हेल्थ डेस्क। शरीर में अगर ब्लड का सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पा रहा हो तो कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होने पर दिल से जुड़ी बीमारियां होने के साथ खून के थक्के भी जम जाते हैं। मोटापा और शुगर जैसी समस्याओं के कारण ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और यह धीमा हो जाता है। जो लोग लगातार एक ही जगह बैठे काम करते रहते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते, उनके साथ भी ब्लड सर्कुलेशन की समस्या होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। जानते हैं इनके बारे में। 

1. प्याज
प्याज को गुणों की खान कहा गया है। बहुत से लोग प्याज खाना पसंद नहीं करते, लेकिन इससे कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो धमिनयों में रक्त के प्रवाह को सही रखते हैं। प्याज को सब्जियों में डालकर या कच्चा सलाद के रूप में जरूर खाना चाहिए। 

2. टमाटर
टमाटर खाने से भी ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार टमाटर में ऐसे तत्व होते हैं जो धमनियों के संकुचन की समस्या को दूर करते हैं और रक्त प्रवाह को सही रखते हैं। इसलिए टमाटर को भोजन में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

3. लहसुन
लहसुन रक्त प्रवाह को सही रखने के लिए सबसे अच्छा माना गया है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें लहसुन रोज कच्चा खाली पेट खाना चाहिए। इसके अलावा सब्जियों में मसाले के रूप में इसका उपयोग जरूर करना चाहिए। अगर रोज सुबह एक-दो कली लहसुन कच्चा खा कर पानी पी लें तो एक-दो महीने में इससे कई तरह के फायदे नजर आने लगते हैं। यह रक्त प्रवाह को ठीक कर दिल की बीमारियों से बचाव करता है।

4. अनार
अनार एक ऐसा फल है जो हर तरह से फायदेमंद है। इससे खून तो बढ़ता ही है, यह रक्त प्रवाह को भी संतुलित रखता है। इसमें पॉलिफेनाल्स और नाइट्रेट पाया जाता है जो मांसपेशियों के टिश्यूज को हेल्दी रखता है। अनार का सेवन नियमित करने से कई तरह के फायदे हैं।

5. एवकाडो
एवकाडो को ब्लड सर्कुलेशन सही रखने और दिल की बीमारियों से बचाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। खासकर जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें एवकाडो जरूर खाना चाहिए।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत