आंखों की रोशनी हो रही है कम, आजमाएं ये 4 नुस्खे

Published : Jan 07, 2020, 08:54 AM IST
आंखों की रोशनी हो रही है कम, आजमाएं ये 4 नुस्खे

सार

आजकल ज्यादातर लोगों को चश्मा लग ही जाता है। ऐसे लोग बहुत कम हैं, जिनकी आंखों की रोशनी सही हो। छोटे-छोटे बच्चे भी आजकल आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं। 

हेल्थ डेस्क। आजकल ज्यादातर लोगों को चश्मा लग ही जाता है। ऐसे लोग बहुत कम हैं, जिनकी आंखों की रोशनी सही हो। छोटे-छोटे बच्चे भी आजकल आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसकी वजह है सही पोषण की कमी और ज्यादा समय तक कम्प्यूटर, लैपटॉप, टैबलैट जैसे उपकरणों पर काम करना और बाकी समय में स्मार्टफोन का यूज करना। पहले लोग किताबें पढ़ने में ज्यादा समय बिताते थे। डॉक्टरों का कहना है कि किताबों से लाइट का रिफ्लेक्शन नहीं होता, इसलिए उससे आंखों पर बुरा असर पड़ने की संभावना कम होती है। बहरहाल, कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके आंखों की रोशनी को कम होने से बचाया जा सकता है। जानते हैं इसके बारे में। 

1. सरसों का तेल
पहले लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल खाने के साथ ही शरीर और बालों में लगाने के लिए किया करते थे। औरतें अक्सर बालों में लगाने के लिए नारियल के तेल का उपयोग किया करती थीं, लेकिन आजकल लोग तेल का इस्तेमाल कम करते हैं। इसकी जगह वे तरह-तरह के लोशन व क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। सरसों का तेल लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। सोने से पहले सरसों के तेल से तलवों की मालिश करने से ज्यादा फायदा होता है।

2. त्रिफला
त्रिफला बेहद गुणकारी है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है। इसमें मौजूद आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। सर्दियों के मौसम में ताजे आंवले मिलते हैं। लेकिन अगर रात में एक गिलास पानी में त्रिफला चूर्ण रख दें। सुबह इस पानी को छान लें और इससे आंखें धोएं। लगातार ऐसा करने से आंखों की रोशनी काफी बढ़ती है।

3. गाजर का जूस
सर्दियों में ऐसी कई चीजें मिलती हैं, जिनके सेवन से आंखों को काफी फायदा होता है। गाजर भी एक ऐसी ही चीज है। गाजर का जितना अधिक सेवन करेंगे, आंखों को उतना ही फायदा होगा। गाजर ज्यादा नहीं खा सकते, तो उसका जूस जरूर पिएं। 

4. धनिया का रस
यह बात कम लोगों को ही मालूम है कि धनिया की हरी पत्तियों का रस भी आंखों के लिए फायदेमंद है। सर्दियों में धनिया की पत्ती की चटनी आंवले के साथ खाएं। दोगुना फायदा मिलेगा। इसके साथ ही, एक-दो बूंद धनिया के पत्ते का रस आंखों में डाल भी सकते हैं। यह उपाय भी कारगर साबित हुआ है।   
 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत