इन 5 काम के करने से पुरुष हो सकते हैं नपुसंक! फर्टिलिटी डॉक्टर ने बताया

Published : Sep 26, 2022, 01:36 PM IST
इन 5 काम के करने से पुरुष हो सकते हैं नपुसंक! फर्टिलिटी डॉक्टर ने बताया

सार

फर्टिलिटी डॉक्टर ने बताया कि वो अपने साथी को 5 काम कभी नहीं करने देती हैं। जिसमें एक गोद में लैपटॉप रखना भी शामिल हैं। उनका कहना है कि ये पुरुषों में स्पर्म काउंट को प्रभावित करते हैं और पिता बनने में मुश्किल हो सकती है।आइए बताते हैं वो 5 काम जिसे पुरुषों को नहीं करना चाहिए।

हेल्थ डेस्क. बीते कुछ सालों में पुरुषों का स्पर्म काउंट (Sperm Count)  कम होता जा रहा है। ज्यादातर पुरुषों को इस बात का भी कोई अंदाजा नहीं होता कि लाइफस्टाइल और डाइट के कारण भी स्पर्म काउंट कम होता है। फर्टिलिटी डॉक्टर ने उन पांच चीजों के बारे में बताया जो स्पर्म को प्रभावित करते हैं। जिसकी वजह से पुरुष संतानसुख से वंचित हो सकते हैं। डॉक्टर ने उन कामों का जिक्र किया जो हर पुरुष को उससे बचने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

अपने इंस्टाग्राम पर फर्टिलिटी डॉक्टर नताली क्रॉफर्ड (Natalie Crawford) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'मैं अपने पार्टनर को फर्टिलिटी डॉक्टर के रूप में कौन सी पांच चीजें कभी नहीं करूंगी?

ये पांच काम पुरुषों को नहीं करने चाहिएं

नंबर 1- उसे कभी धूम्रपान नहीं करने दूंगी। यह स्पर्म के लिए काफी खतरनाक होता है। इससे स्पर्म काउंट ना सिर्फ घट जाते हैं, बल्कि उसकी क्वालिटी भी खराब हो जाती है। 

नंबर 2- मारिजुआना यानी गांजा का उपयोग नहीं करने दूंगी। इससे मस्तिष्क और स्पर्म दोनों प्रभावित होते हैं। स्पर्म के साइज और प्रोडक्शन दोनों कम हो जाते हैं।

नंबर 3- गोद में लैपटॉप लेकर पुरुषों को कभी बैठना नहीं चाहिए। हिट वास्तव में अंडकोष (testicles) के तापमान को बढ़ाती है। जिससे स्पर्म प्रभावित होता है। स्पर्म का आकार असामान्य रूप से बढ़ता है।

नंबर 4-प्रोसेस्ड मीट का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। प्रोसेस्ड मीट में बहुत सारे रसायन होते हैं। यह स्पर्म के लिए बिल्कुल खराब हैं।

नंबर5- टेस्टोस्टेरोन या एनाबॉलिक स्टेरॉयड का उपयोग नहीं करना चाहिए। सेक्स के लिए पुरुष टेस्टोस्टेरोन या एनाबॉलिक स्टेरॉय का प्रयोग करते हैं। लेकिन यह स्पर्म को किल कर देता है। इसके उपयोग से महीनों या सालों तक आपके पास कोई स्पर्म नहीं होगा। 

फर्टिलिटी डॉक्टर के इस पोस्ट को अब तक 210 K से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। लोग इस सूचनात्मक जानकारी को पाकर खुश हैं। बता दें कि स्पर्म का लाइफ तीन महीने ही होता है। पुरुषों में स्पर्म बनता रहता है।

बीते कुछ सालों में पुरुषों के स्पर्म काउंट घटे हैं

एक स्टडी में बताया गया है कि बीते 38 सालों में पुरुषों के स्पर्म काउंट 59 प्रतिशत तक कम हुआ है। इसका सीधा असर पुरुषों के फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। अधिकतर कपल्स को बच्चा पैदा करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

और पढ़ें:

9 बार बच्चा खोने के बाद महिला को पैदा हुआ 'चमत्कारी बेटा', अब करती है वो इनके लिए काम

सीने में दर्द ही नहीं, ये 9 लक्षण भी हार्ट अटैक के हो सकते हैं, मौत से बचने के लिए पहचाना जरूरी

ये 7 दवाइयां आपके सेक्स ड्राइव को कर सकती है कम, एक तो बना सकती है नपुसंक

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का