खर्राटों से हैं परेशान तो इन 5 तरीकों से मिल सकती है निजात, आजमा कर देखें

Published : Jan 04, 2020, 08:57 AM ISTUpdated : Jan 04, 2020, 09:02 AM IST
खर्राटों से हैं परेशान तो इन 5 तरीकों से मिल सकती है निजात, आजमा कर देखें

सार

कई लोगों को नींद में खर्राटे आने की समस्या होती है। इससे दूसरे लोगों को कुछ परेशानी तो होती है, पर जिन्हें खर्राटे आते हैं, उनके लिए यह एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। 

हेल्थ डेस्क। बहुत से लोगों को नींद में खर्राटे आने की समस्या होती है। इससे दूसरे लोगों को कुछ परेशानी तो होती है, पर जिन्हें खर्राटे आते हैं, उनके लिए यह एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जो लोग खर्राटे आने की परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें इसे गंभीरता से लेना चाहिए और इसे दूर करने के लिए उपाय करने चाहिए। अगर खर्राटों से निजात नहीं मिलती है तो कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। जानते हैं किन उपायों से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। 

1. नाक में डालें घी
खर्राटे आने की समस्या होने पर गर्म घी को नाक में डालने से काफी फायदा होता है। रात में सोने से पहले घी को गुनगुना गर्म कर लें और ड्रॉपर की मदद से दो-चार बूंद घी नाक में डाल लें। इससे राहत मिलती है।

2. हल्दी मिला दूध
रात में सोने के आधा घंटा पहले हल्दी मिला दूध पीने से भी काफी फायदा होता है। हल्दी मिला दूध पीने से और भी कई तरह के स्वास्थ्य फायदे होते हैं। इससे शरीर का दर्द भी कम होता है। खर्राटों को कम करने में यह उपाय कारगर साबित हुआ है। 

3. इलायची पाउडर
रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची का पाउडर मिला कर पीने से भी फायदा होता है। अगर ऐसे भी इलायची का सेवन करते हैं तो खर्राटों की समस्या में फायदा होगा। 

4. पुदीने का तेल
पुदीने के तेल की कुछ बूंदें गुनगुने पानी में डाल कर गरारे करने से भी खर्राटों की समस्या में फायदा होता है। पुदीने के तेल से नाक के अंदर छिद्रों की सूजन कम हो जाती है। चाहें तो नाक में पुदीने का तेल डाल कर भी सो सकते हैं। 

5. जैतून का तेल
जैतून का तेल सांस लेने में होने वाली हर तरह की परेशानी को दूर करने में सहायक होता है। गुनगुने पानी में थोड़ा शहद और जैतून का तेल मिला कर पीने से खर्राटे लेने की समस्या में काफी राहत मिलती है। सोने से पहले थोड़ा सा जैतून का तेल नाक पर लगा कर सोना चाहिए। इससे भी इस समस्या में काफी राहत मिलती है। 

  

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट