
हेल्थ डेस्क. वजन का बढ़ना आसान होता है, लेकिन इसे कम करने में काफी मेहनत करनी होती है। एक लड़की ने एक साल में 40 किलो वजन कर करके सबको हैरान कर दिया। उसने अपने अविश्वसनीय वजन घटाने के सफर को साझा किया है। उसने यह भी बताया कि कैसे लोग अब उसके साथ अलग व्यवहार करते हैं।
टिकटॉक यूजर @leneahmorrison सोशल मीडिया पर अपनी वजन घटाने की जर्नी को साझा किया है। उन्होंने बताया कि वो अब 40 किलो हल्की हो चुकी हैं। यानी की 40 किलो वजन को खुद से दूर हटा दी हैं। वो बताती हैं कि मोटे होने के बाद मैं थक गई थी। खुद को छोड़ दिया था जिसकी वजह से वजन और बढ़ रहा था।
वेट लॉस जर्नी के दौरान हेयर फॉल की भी हुई शिकार
लेकिन फिर मैंने खुद को समेटा और मोटापा कम करने की ठान ली। इसके बाद मैंने डाइट में बदलवा किया। जिम ट्रेनर को खुद को सौंप दिया। उसने जैसा कहा वैसे किया और मैंने 12 महीने में 40 किलो वजन कम कर लिया। हालांकि उनकी वेट लॉस जर्नी (Weight loss journey) आसान नहीं थी।
वो बताती हैं कि वेट लॉस जर्नी के दौरान बाल झड़ने लगे थे। लेकिन जिम ट्रेनर की मदद से मैं इससे भी उबर गई। जिम जाने के लिए मैं खुद को थैक्यू बोलती हूं।
वजन कम होने पर लोगों का नजरिया बदल जाता है
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा कि क्या वजन कम होने के बाद लोगों का व्यवहार आपके प्रति बदल गया। तो लड़की ने कहा कि 100 प्रतिशत। लोगों का नजरिया पूरी तरह बदल जाता है। वहीं, एक यूजर जो वेट लॉस कर रहा है उसने जिज्ञासा से पूछा कि क्या आपको कोई ढीली त्वचा मिली हैं। मैं वर्तमान में उससे छुटकारा पाने की कोशिश कर रहा हूं। तो उसने बताया कि हां मेरे भी हैं लेकिन यह मुझे परेशान नहीं करता है। वो बताती हैं कि कम कैलोरी वाला भोजन लेने और एक दिन में ज्यादा कैलोरी बर्न करके और नियमित वर्कआउट करके उन्होंने अपना वजन कम किया है।
और पढ़ें:
पार्टनर किसी और के प्यार में हैं? इस 20 संकेत से पत्नी लगा सकती है पता
25 साल की उम्र में 22 बच्चे, 56 साल के पति के साथ महिला और 80 बच्चे पैदा करने की रखती है चाहत
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.