
हेल्थ डेस्क। सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा बताया गया है। कहा जाता है कि सुबह उठ कर तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना चाहिए। इसके अनगिनत लाभ हैं। ज्यादातर बीमारियां पेट खराब रहने से ही पैदा होती हैं, इसलिए पेट को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है। सुबह-सुबह पानी पीने से पेट की हर छोटी-बड़ी समस्या धीरे-धीरे ठीक हो जाती है। अगर तांबे के बर्तन में पानी रखने का इंतजाम नहीं हो तो किसी भी बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। सुबह के समय उठते ही पानी पीने से जानें और क्या फायदे होते हैं।
1. पेट रहता है साफ रहता
जब आप सुबह उठ कर पानी पिएंगे तो आपका पेट साफ रहेगा। इससे पेट की सारी गंदगी आसानी से निकल जाती है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए ये नुस्खा बेहद कारगर साबित होता है। सुबह के समय पानी पीना इसलिए भी जरूरी है कि रात में सोने की वजह से आप लंबे समय तक पानी नहीं पी पाते हैं।
2. भूख बढ़ती है
जब सुबह पेट साफ नहीं हो पाता तो भूख भी नहीं लगती। ऐसे में आपके शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। अगर आप सुबह उठते ही पानी पीते हैं तो आपका पेट साफ हो जाता है और इससे आपको अच्छी भूख लगती है। फिर आपका सुबह का नाश्ता भी ठीक से होता है।
3. सिरदर्द से छुटकारा
अक्सर लोगों को नींद पूरी करने के बावजूद सुबह सिर में दर्द या भारीपन महसूस होता है। हममें से काफी लोगों को ये बात नहीं मालूम होती कि कई बार हमारे शरीर के अंदर पानी की कमी ही वजह से सिर में दर्द शुरू हो जाता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो कोशिश करें कि सुबह खाली पेट बहुत सारा पानी पिएं। इससे सिरदर्द या भारीपन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
4. बढ़ता है मेटाबॉलिज्म
सुबह पानी पीने से मेटोबॉलिज्म को भी मजबूती मिलती है। खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि आप खाने को जल्द पचा सकेंगे। जब खाना ठीक से पच जाता है तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होता है।
5. वजन घटता है
अगर आप ओवरवेट हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट पानी पीने से इसमें मदद मिल सकती है। सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर से खराब फैट धीरे-धीरे बाहर निकल जाता है। इससे वजन घटने में आसानी होती है।
6. त्वचा पर आती है चमक
जब आप सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पिएंगे, तो आपकी त्वचा चमकने लगेगी। सुबह खाली पेट पानी से चेहरे पर निकलने वाले कील-मुंहासे धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे। दरअसल, चेहरे की चमक का पेट के ठीक रहने से गहरा संबंध होता है। जब पेट ठीक रहेगा तो आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.