
हेल्थ डेस्क : घी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। किसी को रोटी में घी लगाकर खाना पसंद है, तो कोई घी के तड़के वाली दाल ही खाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी का इस्तेमाल अपने पैरों के तलवे पर करने से आपको गजब के फायदे होते हैं। आज हम आपको बताते हैं घी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और इसके फायदे क्या है....
ऐसे लगाएं तलवे पर देसी घी
रोज रात को अगर आप सोने से पहले अपने तलवे और उंगलियों पर दो बूंद देसी घी लगाकर हल्के हाथों से मसाज करते हैं, तो इससे आपको कई तरीके के फायदे हो सकते हैं। सर्दियों के दिनों में पैरों के तलवों पर घी लगाने से सर्दी, जुकाम, अनिद्रा, जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आपको बताते हैं कि तलवों में किस तरह से घी लगाना चाहिए और उसके फायदे क्या है-
1. पैरों के तलवे में घी लगाने से स्किन तो सॉफ्ट होती है। साथ ही दिन भर की थकान भी दूर हो जाती है। इसके लिए आप एक चम्मच देसी घी को गर्म कर लें और सोने से पहले अपने तलवों पर और उंगलियों पर इसे लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।
2. अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो पैरों के तलवे में घी लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इससे खर्राटों की समस्या से निजात मिल सकती है।
3. तलवे में घी लगाने से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां जैसे- सर्दी, जुकाम, खांसी इन समस्याओं से भी दूर रहा जा सकता है। बस आपको हल्का गुनगुना घी तलवों में लगाना है।
4. तलवों में घी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे कमर और पेट दर्द में भी राहत मिलती है।
5. रोजाना पैरों के तलवों पर घी से मसाज करने से पैरों की हड्डियां मजबूत होती है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
6. जो लोग पाचन समस्या से ग्रसित होते हैं। जैसे- खट्टी डकार, एसिडिटी, गैस आदि की समस्या होती है, तो उन्हें रोजाना सोने से पहले अपने तलवों पर लगाना चाहिए।
7. पैरों के तलवे लगाने से सूजन कम हो जाती है। खासकर गर्भवती महिलाओं के पैरों में सूजन रहती है। इससे सूजन में राहत मिलती है। इतना ही नहीं घी फटी एड़ियों के लिए भी बहुत कारगर है। घी में नमक मिलाकर लगाने से फटी एड़ियों से निजात मिलती है।
और पढ़ें: इस बीमारी से जूझ रहे है बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, जानें क्या होता है vestibular hypofunction
पुरुषों में स्तन क्यों निकल आते हैं? जानें इस समस्या से कैसे पाएं छुटकारा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.