
नई दिल्ली। वैसे तो घर में बची बासी रोटी को अक्सर हम फैंक दिया करते हैं। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि, वो स्वास्थय के लिए हानिकारक होती है। लेकिन ऐसा नही है, बासी रोटी के कई फायदे भी है। खासकर डायबिटीज रोगियों (Diabetes Problem) के लिए बासी रोटी किसी रामबाण से कम नहीं मानी जाती हैं। इसके साथ ही बेहतर पाचन के लिए बासी रोटी का सेवन बेहद लाभकारी हो सकता है। बासी रोटी में गेहूं की सभी अच्छाई होती है, जो फाइबर से भरपूर होती है, इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और जीआई सूचकांक भी कम होता है।
यहां जानें बासी रोटी खाने के स्वास्थ्य लाभ
बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल करती है
सामान्य शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है और अगर यह 40 से अधिक हो जाता है, तो यह आपके महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ठंडे दूध में भीगी हुई बासी रोटी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में चमत्कार का काम कर सकती है। बासी रोटी और दूध के संयोजन का सुबह सबसे पहले सेवन किया जा सकता है। इससे आपको पोषक तत्व मिलते हैं और अम्लता से बचा जा सकता है।
पेट के लिए अच्छी हैं बासी रोटी
जो लोग लगातार पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं, उनके लिए बासी रोटी सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। सोने से पहले ठंडे दूध में बासी रोटी खाने से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आपको इसे अपनी आदत में शुमार करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर को करती है कंट्रोल
ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों की मदद करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। ठंडे दूध में बासी रोटी को भिगोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे अपने सुबह के नाश्ते के रूप में खाएं। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कारगर
हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या से पीड़ित लोगों को निश्चित रूप से यह प्रयास करना चाहिए कि रोजाना बासी रोटी और ठंडे दूध का सेवन करें। ठंडे दूध में बासी रोटी को भिगोकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। आप दिन के किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रखने का काम करेगा।
इसे भी पढ़ें-
Healthy Recipe: इस तरह बनाएं गर्मा-गर्म अंकुरित मूंग दाल की टिक्की, जानें इसके फायदे
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.