
हेल्थ डेस्क : आजकल अधिकतर घरों में, ऑफिस में और पब्लिक प्लेस में वाई फाई लगा होता है, जिसका इस्तेमाल हम खूब करते हैं। फोन में कुछ एक्सेस करना हो या कंप्यूटर लैपटॉप पर काम करना हो बिना वाईफाई के कुछ नहीं हो पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटा सा वाईफाई आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि रिसर्च में भी इस चीज का खुलासा हो चुका है कि वाईफाई का ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। आइए हम आपको बताते हैं कि इससे किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है...
अनिद्रा का कारण
जो लोग सोने से पहले वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, वे अक्सर अनिद्रा की शिकायत करते हैं। रिसर्च से पता चला है कि वाईफाई नेटवर्क से ईएमएफ विकिरण के संपर्क में आने से नींद के पैटर्न पर काफी असर पड़ सकता है, और लंबे समय तक संपर्क में रहने से हाई ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन सहित नींद की कमी से जुड़ी और समस्याएं हो सकती हैं।
आंखों की रोशनी पर नकारात्मक असर
लगातार मोबाइल और लैपटॉप के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन होने लगती है, कई बार सूजन की भी समस्या हो जाती है।
चिड़चिड़ापन
वाई-फाई की तरंगें हमें मानसिक रूप से प्रभावित करती हैं। इंटरनेट के अधिक प्रयोग से स्वभाव कई बार चिड़चिड़ा हो जाता है।
बच्चों के विकास पर असर
अध्ययनों से पता चला है कि वाईफाई नेटवर्क से निकलने वाला विकिरण, सेल फोन सहित, मां के गर्भ में विकासशील भ्रूण को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, और छोटे बच्चों में भी विकास को बाधित कर सकता है।
अल्जाइमर की समस्या
इंटरनेट के ज्यादा इस्तेमाल से लोगों की याददाश्त पर बुरा असर पड़ा है। इससे अल्जाइमर की समस्या हो सकती है, जिसमें चीजों को याद रखने में समस्या होती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.