
हेल्थ डेस्क : महिलाओं में पीरियड्स एक आम समस्या है। लेकिन इस दौरान महिलाओं को बेहद तकलीफ होती है। इतना ही नहीं पीरियड से पहले ही आपको पेट दर्द, पीठ दर्द और स्तनों में दर्द होने लगता है। इसे प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कहते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम है क्या और पीरियड से पहले स्तनों में दर्द क्यों होता है? इसका कारण क्या है? इससे कैसे बचा जा सकता है? तो चलिए आज आपके इन सभी सवालों के जवाब देते हैं और आपको बताते हैं कि पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन क्यों होता है और इसे कैसे कम किया जा सकता है...
क्यों होता है ब्रेस्ट पेन
एक्सपर्ट्स की मानें तो पीरियड के कारण महिलाओं के हार्मोन में बदलाव आते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं के स्तनों में दर्द होने लगता है। दरअसल, पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में बदलाव आता है इसी के कारण स्तनों के आसपास सूजन और दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण फैटी एसिड असंतुलित होने के कारण भी स्तनों में दर्द होता है। बता दें कि प्रोजेस्टेरोन एक फीमेल हार्मोन है जो प्रेग्नेंसी के दौरान अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर को कार्यों को करने के लिए उत्तेजित करने में बढ़ावा देता है। ओवरी और एड्रेनल ग्रंथि इस हार्मोन को बनाते हैं जिससे कंसीव करने और प्रेग्नेंसी के लिए शरीर तैयार होता है।
इन चीजों को ना करें नजरअंदाज
अगर पीरियड्स के दौरान आपको स्तनों को छूने पर गांठ महसूस हो तो यह फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिजीज का संकेत हो सकता है। हालांकि, ये गांठ कैंसर कारक नहीं होती हैं। ऐसे में से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह मासिक धर्म खत्म होने के साथ ये अपने आप ही चली जाती या इनका आकार छोटा हो जाता है। लेकिन अगर पीरियड खत्म होने के बाद भी यह गांठ नहीं जाती तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।
ब्रेस्ट पेन कम करने के उपाय
- अगर पीरियड से पहले आपको स्तनों में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है, तो आप आइस पैक से छाती की सिकाई कर सकती है। यह आपके दर्द में राहत देने में मदद करेगा। अगर आपके पास आइस पैक नहीं है तो आप किसी कपड़े में बर्फ को बांधकर इससे भी 10 मिनट तक हल्की फुल्की सिकाई कर सकते हैं।
- पीरियड से पहले और इसके दौरान कैफीन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। कॉफी पीने से आपके पीरियड्स के दर्द में को कम करने में मदद मिलती है।
- अगर आपके ब्रेस्ट में पीरियड से पहले सूजन या हल्का दर्द है, तो कैस्टर ऑयल इसके लिए बेहद फायदेमंद है। आप नहाने से आधे घंटे पहले स्तनों के आसपास कैस्ट्रॉल से मालिश करें और फिर हल्के गुनगुने पानी से स्नान कर लें।
और पढ़ें: कोमा में गई नर्स ने भगवान से मिलने का किया दावा, बताया-ईश्वर ने इस बारे में की बात
सावधान! डाइट फूड्स और ड्रिंक्स से मोटापा समेत हो सकती है ये 3 तरह की खतरनाक बीमारियां
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.