
हेल्थ डेस्क. गर्मी के दिनों में कच्चे आम की चटनी और पना काफी फायदेमंद होता है। कैरी खाने से कई तरह के रोग को दूर किया जा सकता है। इसके साथ वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा आम भी रामबाण होता है। कच्चे आम में विटामिन ए, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कैल्शियम, फॉस्फोर और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में कच्चा आम फायदेमंद
कच्चा आम इम्यून सिस्टम और लीवर को मजबूत करने में मददगार साबित होता है। डायबिटीज यानी शुगर पेशेंट को कच्चा आम डाइट में शामिल करना चाहिए। यह शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। आयरन की कमी को भी दूर भगाता है। मधुमेह के रोगी को हर दिन 10 ग्राम कच्चा आम खाना चाहिए। हाइपरटेंशन के मरीजों को भी इतनी ही मात्रा में इसे लेना चाहिए।
वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है
अगर आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है तो हर रोज कच्चा आम अपने डाइट में शामिल करें। यह वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। नॉर्मल इंसान को 100-150 ग्राम कच्चा आम खाना चाहिए।
कच्चा आम इन चीजों में ही होता है कारगर
-इसके अलावा भी कच्चे आम के कई फायदे हैं। उल्टी-दस्त को रोकने में यह मदद करता है। आम पन्ना बनाकर पीने से लू नहीं लगता है।
-एंटीऑक्सिडेंट्स व विटामिन सी से कच्चा आम भरपूर होता है। नमक के साथ इसे खाने पर मसूड़े और दांत मजबूत होते हैं।
-खूबसूरती का खजाना भी इसमें छिपा हुआ होता है। कच्चे आम का नियमित रूप से सेवन करने से त्वचा चमकता है और दाग हल्के या खत्म हो जाते हैं। बाल भी काला होता है।
-कच्चा आम खाने से एनीमिया , ब्लड क्लॉट्स और हीमोफीलिया जैसे रक्त संबंधी विकारों को कंट्रोल किया जा सकता है।
कच्चा आम खाने में बरते सावधानी
कच्चा आम तभी फायदेमंद है जब इसका सेवन उचित मात्रा में किया जाए। इसके अधिक सेवन से कई तरह की समस्या भी पैदा हो सकती है। ज्यादा कच्चा आम खाने से पेटदर्द, टॉन्सिल, दस्त जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। नोट-कच्चा आम खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
और पढ़ें:
दो बच्चों की मां श्वेता तिवारी ने दी है उम्र को मात, जानें उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज
हर रोज नहीं सप्ताह में 30-60 मिनट एक्सरसाइज भी आपको देगी लंबी उम्र, स्टडी का दावा
Tomato Fever Symptoms:तेज बुखार समेत ये हैं टोमैटो फीवर के 5 खतरनाक लक्षण
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.