
नई दिल्ली। हर किसी का मानना है कि, Heart Attack जेनेटिक डिसॉर्डर, हाई कॉलेस्ट्रोल, हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ती उम्र के कारण होता है। लेकिन हार्ट अटैक के कई और ऐसे लक्षण हैं जिन्हें हम इग्नोर कर देते हैं। जिसके कारण हम वॉर्निंग साइन को नहीं समझ पाते। आज हम आपको बताएंगे कि, कौनसे हैं वो लक्षण जिनके दिखने का मतलब है 'Heart Attack'।
एक रिपोर्ट के मुताबिक,Periodontitis Disease से जूझ रहे लोगों को दिल की समस्या का खतरा सबसे ज्यादा होता है। डॉक्टर्स ने मसूड़ों की सूजन और आर्टरियल इनफ्लेमेशन यानि धमनियों में सूजन के बीच एक कनेक्शन पाया है, जो कि दिल से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण हो सकता है। इसके लिए शुरूआत में कुछ वॉलंटियर्स की धमनियों और मसूड़ों का Tomography Test किया गया। जिसके बाद दोबारा चार साल बाद इनका टेस्ट किया गया, जिसमें 13 लोगों में दिल से संबंधित बीमारी पाई गई। इसके बाद ये बात साफ हुई कि, मुंह में दिख रहे लक्षण भी हार्ट अटैक का कारण हो सकते हैं।
मुंह में दिख रहे इन लक्षणों को ना करें इग्नोर
आपको ये ध्यान रखना जरूरी है कि, Periodontitis Disease से पहले लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो रही थी, उनमें हार्ट डिसीज का खतरा कम था। जिनमें मसूड़ों में सूजन देखी गई, केवल उन्हीं में ऐसी समस्या देखी गई। रिपोर्ट मानती है कि, हड्डियां कोशिकाओं को एक्टिवेट करती है जिससे धमनियों में इन्फ्लेममेश की समस्या बढ़ जाती है। यदि कोई दिल से जुड़ी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तो लोगों को Periodontitis Disease को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आप चाहे तो इसके लिए डेंटिस्ट के पास जा सकते हैं। जिसके बाद डेंटिस्ट आपके मसूड़ो की जांच कर संभावित खतरों के बारे में बता सकता है, ताकि समय रहते आपका इलाज हो सके।
इस बात को आप और हम सब जानते हैं कि, दिल से जुड़ी समस्या आजकल आम हो गई है। लेकिन हमें इसे रोकने के लिए कुछ करना भी जरूर होगा, वो इसलिए क्योंकि अब सिर्फ बढ़े उम्र के लोग ही इसका शिकार नहीं हो रहे हैं बल्कि 20 से ऊपर के नौजवान भी इसका शिकार हो रहे हैं। इसलिए इसपर रोकथाम लगाना अब बेहद जरूरी हो गया है, तो इन बातों का ध्यान रखें और दिल की समस्या से अपने आपको सुरक्षित रखें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.