
लाइफस्टाइल डेस्क: जामुन के दाग काफी जिद्दी होते हैं। कपड़े पर लग जाए तो लोग इसे साफ नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये तो हटेगा ही नहीं और उसे वार्डरोब से अलग हटा देते हैं। लेकिन कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इस जिद्दी दाग से छुटाकारा पाया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं सिंपल हैक्स की मदद से कैसे दाग से छुटाकारा पा सकते हैं।
नींबू एक ऐसा फल होता है जिसकी मदद से हम कई तरह के दाग को हटा सकते हैं। खाने में स्वाद लाने का काम हो या फिर चेहरे की रौनक बढ़ाने का नींबू हर चीज में इस्तेमाल होता है। इसकी मदद से हम जिद्दी दागों से भी छुटाकार पा सकते हैं।
कपड़ों पर जहां दाग लगा हो वहां पर नींबू लें और उसे निचोड़कर। फिर रस के सा दाग वाली जगह को रगड़ें।
कपड़े रगड़ते वक्त ध्यान रहें कि वो डैमेज ना हो। ज्यादा रगड़ने से कपड़ा फट सकता है।
इसके बाद फिर से नींबू का रस लगाए और उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। जब आप दोबारा कपड़े को देखेंगे तो पाएंगे कि दाग हल्का हो गया।इसके बाद वहां पानी डालें और डिटर्जेंट डालकर साफ कर लें। दाग पूरी तरह से चला जाएगा।
वेनेगर भी दाग को करता है बाय-बाय
नींबू के अलावा वेनेगर से भी जामुन के दाग को खत्म कर सकते हैं। चलिए बताते हैं वेनेगर से कैसे दाग को हटाया जाता है।
कपड़े पर जामुन के दाग हटाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच विनेगर और लॉन्ड्री डिटरजन में मिलाकर पानी तैयार करें। इसके बाद कपड़े को पानी सॉल्यूशन में भिगोकर रख दें। 15 मिनट बाद कपड़े को ठंडे पानी की मदद से वॉश करें। आप देखेंगे कि कपड़े में लगा दाग हल्का हो गया। इसके बाद फिर से एक बार उसपर वेनेगर लगाए और हलके हाथ से रगड़ें। एक दो बार ऐसा करने से दाग हमेशा के लिए चला जाता है।
और पढ़ें:
वजन कम करने के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये 4 फल, कम होने की जगह बढ़ेगा वेट
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.