इन 2 चीजों की मदद से जामुन के जिद्दी दाग को करें साफ, चमक उठेंगे कपड़े

कपड़े से दाग को निकालना बहुत मुश्किल टास्क होता है। खासकर जामुन के निशान, इसे निकालना असंभव होता है। हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे दाग आसानी से हट जाएंगे।

Nitu Kumari | Published : May 23, 2022 9:46 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: जामुन के दाग काफी जिद्दी होते हैं। कपड़े पर लग जाए तो लोग इसे साफ नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये तो हटेगा ही नहीं और उसे वार्डरोब से अलग हटा देते हैं। लेकिन कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इस जिद्दी दाग से छुटाकारा पाया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं सिंपल हैक्स की मदद से कैसे दाग से छुटाकारा पा सकते हैं।

नींबू एक ऐसा फल होता है जिसकी मदद से हम कई तरह के दाग को हटा सकते हैं। खाने में स्वाद लाने का काम हो या फिर चेहरे की रौनक बढ़ाने का नींबू हर चीज में इस्तेमाल होता है। इसकी मदद से हम जिद्दी दागों से भी छुटाकार पा सकते हैं।

Latest Videos

कपड़ों पर जहां दाग लगा हो वहां पर नींबू लें और उसे निचोड़कर। फिर रस के सा दाग वाली जगह को रगड़ें। 

कपड़े रगड़ते वक्त ध्यान रहें कि वो डैमेज ना हो। ज्यादा रगड़ने से कपड़ा फट सकता है।

इसके बाद फिर से नींबू का रस लगाए और उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। जब आप दोबारा कपड़े को देखेंगे तो पाएंगे कि दाग हल्का हो गया।इसके बाद वहां पानी डालें और डिटर्जेंट डालकर साफ कर लें। दाग पूरी तरह से चला जाएगा।

वेनेगर भी दाग को करता है बाय-बाय

नींबू के अलावा वेनेगर से भी जामुन के दाग को खत्म कर सकते हैं। चलिए बताते हैं वेनेगर से कैसे दाग  को हटाया जाता है।

कपड़े पर जामुन के दाग हटाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच विनेगर और लॉन्ड्री डिटरजन में मिलाकर पानी तैयार करें। इसके बाद कपड़े को पानी सॉल्यूशन में भिगोकर रख दें। 15 मिनट बाद कपड़े को ठंडे पानी की मदद से वॉश करें। आप देखेंगे कि कपड़े में लगा दाग हल्का हो गया। इसके बाद फिर से एक बार उसपर वेनेगर लगाए और हलके हाथ से रगड़ें। एक दो बार ऐसा करने से दाग हमेशा के लिए चला जाता है।

और पढ़ें:

दूध वाली चाय में भूलकर भी ना डालें गुड़, शरीर को हो सकता है ये नुकसान

वजन कम करने के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये 4 फल, कम होने की जगह बढ़ेगा वेट

Share this article
click me!

Latest Videos

Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America