ये हैं किशमिश और शहद के सेवन से होने वाले फायदें, शादीशुदा पुरुषों को ऐसे पहुंचाता हैं लाभ

आज के इस समय में अच्छा खान-पीन ना होने की वजह से तरह-तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में कुछ शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किशमिश और शहद का सेवन अच्छा साबित हो सकता है। किशमिश और शहद पुरुषों के लिए फायदेमंद बताया जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 11, 2021 9:20 AM IST

आज के इस समय में अच्छा खान-पीन ना होने की वजह से तरह-तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में कुछ शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किशमिश और शहद का सेवन अच्छा साबित हो सकता है। किशमिश और शहद पुरुषों के लिए फायदेमंद बताया जाता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से जबरदस्त फायदे हो सकते हैं। अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको एक घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जिसकी हर दिन सेवन करने से आपकी यौन शक्ति बढ़ सकती है। 

शरीर की कमजोरी को मिटाती है किशमिश

अगर बात की जाए किशमिश और शहद से होने वाले फायदे के बारे में तो बता दें कि किशमिश में आयरन और कॉपर पाया जाता है। ये आपके स्वास्थ्य को एनीमिया से सुरक्षित रखता है और रेड ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है।   

इसके अलावा किशमिश से होने वाले फायदे में पाया जाता है कि इसमें विटामिन A, B-Complex और सेलीनियम होता है। इसके सेवन से शरीर में ये तीनों चीजें पूरी होती हैं तो इससे गुप्त रोग, कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता और कमजोर लीवर को मजबूती देता है। 

वहीं, जब बात शहद की आती है तो इसमें एमिनो एसिड, नायसिन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी पाए जाते हैं। ये शरीर के लिए बहुत ज्यादा ही फायदेमंद माने जाते हैं। 

कैसे तैयार करें किशमिश और शहद से घरेलू नुस्खा? 

किशमिश और शहद से घरेलू नुस्खा बनाने के लिए सबसे पहले 400 ग्राम किशमिश ले लें। इसके बाद उसमें शहद डालकर उसे मिक्स कर लें। शहद डालते समय एक बात का ख्याल रहे कि इसमें शहद इतना डालें कि किशमिश पूरी तरह से डूब जाए। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद ये एक पेस्ट की तरह तैयार हो जाएगा। फिर इसे एक दूसरे बर्तन में निकाल लीजिए। करीब 48 घंटे तक इसे फिर से ऐसे ही छोड़ दें। ताकि वो और अच्छे से पेस्ट की तरह तैयार हो सके।

जब आप इसे अगले दिन सुबह देखेंगे तो ये एक बेहतरीन पेस्ट के रूप में तैयार हो जाएगा। फिर आप इसका सेवन कर सकते हैं। पेस्ट से हर दिन 6 किशमिश निकालकर खाएं और इसके खाने के 30 मिनट तक आपको कुछ नहीं खाना होता है। 

किशमिश-शहद के सेवन से होते हैं ये फायदे 

अगर किशमिश और शहद से होने वाले फायदे के बारे में बात की जाए तो वो इससे होने वाले 3 फायदे हैं। आइए जानते हैं...

1. किशमिश-शहद के सेवन से बताया जाता है कि ये पुरुषों के लिए काफी लाभकारी होता है। और इसके सेवन से उनको शारीरिक कमजोरी का सामना नहीं करना होता है। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है। 

2. इतना ही नहीं अगर पुरुष रात में सोने से पहले किशमिश और शहद का सेवन करते हैं तो उनके स्पर्म काउंट में वृद्धी होती है। 

3. इसके अलावा किशमिश और शहद से पुरुषों को एक और फायदा होता है कि इससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में बढ़ोत्तरी होती है। ये हार्मोन पुरुषों की यौन क्षमता को बढ़ाता है।   

नोट- अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसे लेख में लिखे नुस्खे पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

Share this article
click me!