देर रात तक नींद नहीं आती तो अपनाएं ये उपाय, मिलेगी जल्दी राहत

Published : Feb 26, 2020, 10:30 AM IST
देर रात तक नींद नहीं आती तो अपनाएं ये उपाय, मिलेगी जल्दी राहत

सार

आजकल काफी लोग नींद नहीं आने की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर लंबे समय तक ठीक से नींद नहीं आए तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

हेल्थ डेस्क। आजकल काफी लोग नींद नहीं आने की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर लंबे समय तक ठीक से नींद नहीं आए तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। हर इंसान के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। लेकिन ज्यादातर लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। इसके पीछे बदलती जीवनशैली मुख्य वजह है। लोग दिन भर काम करने के बाद समय पर नहीं सोते हैं। वे टीवी देखने में मशगूल हो जाते हैं या सोशल साइटों पर एक्टिव हो जाते हैं। इससे नींद उचट जाती है। एक बार जब नींद का क्रम बिगड़ जाता है, तो फिर जल्दी ठीक नहीं होता। मानसिक तनाव रहने पर भी समय पर नींद नहीं आती। कई लोग तो देर रात तक करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती। नींद नहीं आने की समस्या से पीड़ित लोगों को अगर नींद आती भी है तो जल्दी टूट जाती है। बहुत से लोग नींद आने के लिए दवा का सहारा लेते हैं, लेकिन इसकी आदत लग जाती है और नुकसान भी होता है। कुछ सामान्य उपायों को अपना कर या रूटीन में बदलाव कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में।

1. मेडिटेशन
तनाव और चिंता की वजह से नींद नहीं आती हो तो इसमें मेडिटेशन करने से काफी फायदा होता है। मेडिटेशन करने के लिए आपको किसी से इसे सीखने की जरूरत नहीं है। आप एक समय तय कर लें और कुछ समय तक आंखें बंद कर शांत बैठें। नियमित तौर पर ऐसा करने से तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है। इससे नींद ढंग से आने लगती है। 

2. चाय-कॉफी का कम करें सेवन
जिन लोगों को नींद आने में दिक्कत होती हो, उन्हें चाय-कॉफी का सेवन कम करना चाहिए। चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है। इसकी वजह से नींद नहीं आती है। बहुत लोगों को ज्यादा चाय पीने की आदत होती है। चाय-कॉफी पीने का समय तय होना चाहिए। रात में कभी चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. नियमित करें एक्सरसाइज
जिन लोगों को नींद समय पर ठीक से नींद नहीं आती है, उन्हें नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए। कहा गया है कि टहलने से अच्छा व्यायाम कोई नहीं है। इसलिए अगर कोई दूसरी एक्सरसाइज नहीं कर पाते तो सुबह और शाम वॉक जरूर करें। साथ ही, मेहनत वाले कुछ काम भी करें। फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करने से नींद समय पर आती है। 

4. रात में फोन से बनाएं दूरी
रात में फोन से दूरी बना लें। रात में सोशल मीडिया पर ज्यादा समय मत दें। इससे नींद एक बार उचट जाएगी तो जल्दी नहीं आएगी। बहुत जरूरी होने पर ही रात में फोन का इस्तेमाल करें। एंटरटेनमेंट के लिए तो हर्गिज फोन का यूज नहीं करें।

5. म्यूजिक सुनें
रात में सोने से पहले कोई धीमा और मन को सुकून देने वाला संगीत सुनें। शोर-शराबे वाला म्यूजिक सुनने से बचें। म्यूजिक थेरेपी नींद नहीं आने की समस्या में काफी कारगर होती है। संगीत सुनने के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल नहीं करें। क्लासिकल या वेस्टर्न म्यूजिक में कई अच्छे ऑप्शन मिलेंगे।   

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट