अगर एनीमिया की समस्या से हैं परेशान तो जरूर खाएं ये 5 चीजें

Published : Dec 30, 2019, 04:11 PM ISTUpdated : Dec 30, 2019, 04:17 PM IST
अगर एनीमिया की समस्या से हैं परेशान तो जरूर खाएं ये 5 चीजें

सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खानपान पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं और फास्ट फूड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे कमजोरी की समस्या हो जाती है। यह कमजोरी खून की कमी यानी एनीमिया की वजह से भी हो सकती है।

हेल्थ डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खानपान पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं और फास्ट फूड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे कमजोरी की समस्या हो जाती है। यह कमजोरी खून की कमी यानी एनीमिया की वजह से भी हो सकती है। एनीमिया की समस्या ज्यादातर महिलाओं को ही होती है, इसलिए उन्हें अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। लेकिन कई बार पुरुषों में भी खून की कमी हो जाती है। इसके लिए देखा जाता है कि ब्लड में रेड सेल्स का प्रतिशत कितना है। अगर ब्लड में रेड सेल्स का प्रतिशत कम होगा तो निश्चित तौर पर कमजोरी की समस्या होगी। अगर कमजोरी ज्यादा हो तो आयरन की गोलियां खानी पड़ती हैं, लेकिन अगर खानपान पर ध्यान दें तो यह समस्या अक्सर नहीं होती है। जानें, शारीरिक कमजोरी की स्थिति में कौन-सी चीजें जरूर खानी चाहिए। 

1. चुकंदर
चुकंदर एक ऐसी चीज है जिसे खाने से बहुत ज्यादा ताकत मिलती है, लेकिन कम ही लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। कमजोरी की हालत में चुकंदर जरूर खाना चाहिए। इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं। सर्दियों में गाजर के जूस में इसका जूस मिला कर पी सकते हैं। इससे बहुत जल्दी ताकत मिलती है। 

2. अनार
अनार एक ऐसा फल है, जो हर तरह से फायदेमंद होता है। अनार का नियमित सेवन करने से बुढ़ापा दूर रहता है। किसी भी तरह की कमजोरी में अनार के दाने खाने या इसका जूस पीने से बहुत फायदा होता है। इससे खून बढ़ता है और ताजगी मिलती है। अनार के जूस में शहद मिला कर पीने से यह ज्यादा फायदेमंद हो जाता है।

3. खजूर
सर्दियों में खजूर का सेवन रोज करना चाहिए। खजूर खून की कमी को दूर करता है। अगर दूध के साथ इसका सेवन किया जाए तो यह और भी ज्यादा ताकत देता है। खजूर सुबह नाश्ते के साथ खाना चाहिए।

4. पालक
पालक के साग में आयरन काफी मात्रा में होता है। इसमें विटामिन बी 12 और फॉलिक एसिड भी होता है। ये चीजें ब्लड में रेड सेल्स को बढ़ाती हैं। सर्दियों में पालक का साग जरूर खाना चाहिए। आलू के साथ मिक्स कर इसकी सब्जी भी बना सकते हैं। चाहें तो पालक का सूप भी पी सकते हैं। 

5. अमरूद
मौसमी कोई भी फल हो, फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में अमरूद काफी मिलता है। इसमें विटामिन सी और दूसरे पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अमरूद जरूर खाएं। इससे कमजोरी जल्दी दूर होती है। 
 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट