अगर जल्दी कम करना चाहते हैं वजन तो ये 4 ड्रिंक्स करेंगे कमाल

Published : Sep 24, 2019, 01:24 PM IST
अगर जल्दी कम करना चाहते हैं वजन तो ये 4 ड्रिंक्स करेंगे कमाल

सार

आजकल बढ़ते वजन की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। तरह-तरह के उपाय करने पर भी इस समस्या से जल्दी छुटकारा नहीं मिलता है। कुछ खास तरह के ड्रिंक्स का यूज करने पर बढ़ते वजन पर जल्दी काबू पाया जा सकता है।

हेल्थ डेस्क। आजकल वजन का बढ़ना सबसे बड़ी समस्या बन गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह बदली हुई लाइफस्टाइल है। लोग समय पर खाना नहीं खा पाते। कई बार नहीं चाहते हुए भी जंक फूड का ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं। वहीं, जो भोजन लेते हैं, वह भी साफ-सुथरा और हेल्दी नहीं होता है। कई बार उनमें टॉक्सिन की मात्रा ज्यादा होती है, जो हेल्थ पर बुरा असर डालता है। हमें यह पता नहीं चल पाता कि हम जो फूड ले रहे हैं, उनमें खाद और कीटनाशकों का कितना इस्तेमाल हुआ है और उसका असर शरीर पर कैसा होगा। फूड में टॉक्सिक एलिमेंट ज्यादा होने से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है और डाइजेशन भी ठीक से नहीं होता। इससे बॉडी में फैट की मात्रा बढ़ती जाती है और वजन कम करने का कोई उपाय कारगर नहीं हो पाता। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ ऐसी चीजें लें जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करने के साथ बॉडी को अंदर से डिटॉक्सिफाई भी करे, यानी जो विषाक्त पदार्थ भोजन के जरिए शरीर में चले गए हैं, उन्हें बाहर निकाल दे। इससे वजन तेजी से कम होता है। जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जिनके इ्स्तेमाल से बॉडी को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है। 

1. गाजर और संतरे का जूस
गाजर और संतरे का जूस मिला कर पीने से बहुत ही अच्छा असर होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ वजन कम करने में भी सहायक होता है। दो संतरे और तीन-चार गाजर का जूस निकाल कर मिक्स कर दें। उसमें थोड़ी हल्दी और अदरक भी डाल दें। इस जूस का जादुई असर होता है। 

2. आंवले का जूस
अगर आप रोज सुबह एक कप आंवले का जूस पीते हैं तो यह शरीर से सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है। आंवले में में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। नियमित रूप से आंवले के जूस का सेवन करने से शरीर पर जमा बेकार चर्बी खत्म हो जाती है।

3. अनार का जूस
अनार का जूस खून को बढ़ाने के साथ उसे साफ भी करता है। यह शरीर को सबसे ज्यादा ऊर्जा देता है, लेकिन इसकी खासियत है कि यह फैट को भी कम करता है। अगर आप हफ्ते में दो-तीन दिन भी अनार का जूस पीते हैं तो यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के साथ वजन को कम करने में मददगार होगा।

4. अन्नानास का जूस
अन्नानास का जूस डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। यह पेट संबंधी हर तरह की समस्याओं को ठीक करता है। अन्नानास के जूस में थोड़ा पुदीने का रस मिला कर पीने से ज्यादा फायदा होता है। यह पेट पर जमा चर्बी को दूर करने में कारगर होता है।  

कैसे करें इस्तेमाल
कई लोग यह समझ नहीं पाते कि ये जूस कैसे पिएं। रोज-रोज सभी जूस नहीं पी सकते। सिर्फ आंवले का जूस रोज खाली पेट पी सकते हैं। बाकी जूस सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अपनी सुविधानुसार पिएं। रोज एक ही फल के जूस का सेवन नहीं करें। बेहतर होगा कि जूस घर पर ही तैयार करें। 

  

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट