IIT हैदराबाद के रिसर्चस ने खोजा कैंसर के इलाज का नया तरीका, कीमो और फोटोथैरिपी को साथ मिलाया

Published : Jan 14, 2020, 05:27 PM IST
IIT हैदराबाद के रिसर्चस ने खोजा कैंसर के इलाज का नया तरीका, कीमो और फोटोथैरिपी को साथ मिलाया

सार

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनुसंधानकर्ताओं ने प्राकृतिक रूप से हासिल कैंसर रोधी तत्व का इस्तेमाल कर फोटोथर्मल थेरैपी और कीमोथेरैपी का एक सह-क्रियाशील संयोजन विकसित किया है।

हैदराबाद. आईआईटी हैदराबाद के अनुसंधानकर्ताओं ने हैदराबाद विश्वविद्यालय, आईआईटी मुंबई और कोलकाता स्थित बोस संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं के साथ मिलकर कैंसर के उपचार के लिए एक सक्षम पद्धति विकसित की है।

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनुसंधानकर्ताओं ने प्राकृतिक रूप से हासिल कैंसर रोधी तत्व का इस्तेमाल कर फोटोथर्मल थेरैपी और कीमोथेरैपी का एक सह-क्रियाशील संयोजन विकसित किया है।

इसमें कहा गया कि संयोजन पद्धति में एक से अधिक उपचारात्मक प्रक्रिया शामिल हैं जिन्हें कैंसर उपचार के लिए बेहतर माना जा रहा है।

अनुसंधान का नेतृत्व आईआईटी हैदराबाद के जैव चिकित्सा अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर अरविन्द कुमार रेंगन ने किया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत