International Tea Day 2022: चाय की चुस्की से होती है सुबह की शुरुआत, जानें इसका इतिहास और 8 फायदे

Published : May 21, 2022, 02:33 PM IST
International Tea Day 2022: चाय की चुस्की से होती है सुबह की शुरुआत, जानें इसका इतिहास और 8 फायदे

सार

International Tea Day 2022: चाय की आदत इश्क से भी ज्यादा खतरनाक होती है। ये ऐसी महबूबा होती है जिसके बिना दिन अधूरा होता है। चाय सुबह आपको तरोताजा बनाती है तो मेहमान नवाजी में वाह वाही भी दिलाती है। तो चलिए अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day 2022 ) पर इसके इतिहास और फायदे को जानते हैं।

हेल्थ डेस्क: चाय वो आदत है जिसे पीछा छुड़ाना कोई नहीं चाहता है। सुबह की शुरुआत हो या फिर शाम में थकान मिटाने की कोशिश चाय आपकी जरूरत है। चाय के दीवाने पूरी दुनिया में मौजूद हैं। ये ना सिर्फ आपको तरोताजा करता है बल्कि कई गुणों को अपने अंदर समेटे हुए होता है। चाय को मेडिसिन का दर्जा दे तो ये गलत नहीं होगा। आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day 2022)  है। 21 मई को पूरी दुनिया चाय दिवस मनाती हैं। 

भारत में चाय की शुरुात 18वीं सदी से मानी जाती है। जानकारी की मानें तो पहले बर्मा, म्यांमार और असम में चाय के पौधे लगाने की शुरुआत हुई थी। इसका इस्तेमाल कबाइली लोग करते थे। चाय उस वक्त पूरे भारत में नहीं पहुंची थी। चाय तब फेमस हुआ जब अंग्रेज भारत में अपने साथ इस पेय पदार्थ को लेकर आएं। 1834 के आसपास अंग्रेज  चाय भारत में लेकर आए थे। अंग्रेज ही चाय को भारतियों में फैलाया और उसका आदी बनाया। गरीब हो या अमीर हर घर में चाय ने अपनी जगह बना ली हैं। मेहमानों की मेहमान नवाजी भी इसी से की जाती है।

21 दिसंबर 2019 को मिली इंटरनेशनल टी डे की मान्यता

 पहले चाय दिवस चाय उत्पादक देश 15 दिसंबर को मनाते थे। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। लेकिन साल 2015 में भारत ने  संयुक्त राष्ट्र में 21 मई को चाय दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। क्योंकि इस महीने में चाय का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। जिसके बाद 21 दिसंबर 2019 को इस प्रस्ताव की मंजूरी मिली। 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया गया। 21 मई 2020 पहली बार अंतरराष्‍ट्रीय चाय दिवस मनाया गया।

चाय दिवस की इस बार की थीम

इस बार चाय दिवस की थीम हैं  'Celebrating Tea Around The World'है। यानी दुनिया भर में चाय का जश्न मनाना है। बता दें कि चीन के बाद भारत चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। वहीं भारत में सबसे ज्यादा चाय की खपत भी होती है।  यहां के हर साल लगभग 6,200,000 टन चाय पीते हैं।

चाय के 8 फायदे-
दिल के लिए फायदेमंद है चाय
सिर दर्द को दूर भगाता है चाय
कैंसर से बचाव करता है चाय
अर्थराइटिस में चाय पीने से होता है फायदा
डायबिटीज को कम करने में मदद करती है चाय
एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है चाय जिसकी वजह से बढ़ती हुई उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद होता है।
एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसकी वजह से शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है
एंटी इंफ्लेमेटरी चाय में होने से सूजन कम करता है

और पढ़ें:

पुरुषों की ये 4 आदतें लड़कियों को करती हैं आकर्षित, पलभर में मर-मिटने को हो जाती हैं तैयार

कुकिंग ऑयल के साथ भूलकर भी ना करें ये काम, बना सकती है कैंसर का मरीज

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का
Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़