शर्म नहीं बेझिझक होकर हो जाएं ब्रालेस, जानें ब्रा नहीं पहनने के बेहिसाब फायदे

Published : Jul 13, 2022, 11:33 PM IST
शर्म नहीं बेझिझक होकर हो जाएं ब्रालेस, जानें ब्रा नहीं पहनने के बेहिसाब फायदे

सार

क्या आप जानते हैं कि दिन भर जो आप ब्रा पहने रहते हैं ,वह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं ब्रा लेस होने के अद्भुत फायदों के बारे में।

हेल्थ डेस्क : अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि महिलाओं को हमेशा ब्रा (Bra) या इनरवीयर पहन के रहना चाहिए नहीं तो इससे उनके ब्रेस्ट का शेप बिगड़ जाता है। जिसके चलते दिनभर-रातभर लड़कियों और महिलाओं को ब्रा पहननी पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रा नहीं पहनने के अद्भुत फायदे होते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) भी एक इंस्टाग्राम रील में ब्रा लेस (Braless) हो गई थी, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। लेकिन आपको बता दें कि महिलाओं के लिए ब्रा नहीं पहनने के कुछ अद्भुत फायदे होते हैं आइए आपको बताते हैं...

ब्लड सरकुलेशन सही रखें 
जी हां, जब आप ब्रा नहीं पहनते हैं तो आपके ब्रेस्ट और पीठ का ब्लड सरकुलेशन सही रहता है। इतना ही नहीं इससे आपको ब्रेस्ट पेन, सूजन और असहज भी महसूस नहीं होता है। कई बार ऐसा होता है कि टाइट ब्रा पहनने से आपकी पीठ में भी दर्द होने लगता है जबकि आप ब्रॉलेस होते हैं तो पीठ का ब्लड सरकुलेशन भी सही रहता है।

फंगल इंफेक्शन से बचाएं 
ब्रा नहीं पहनने से आप स्किन इंफेक्शन से बचे रहते हैं, क्योंकि कई बार होता है कि ब्रा पहनने के बाद पसीना और गंदगी के चलते ब्रेस्ट की स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा हो सकता है, इसलिए पसीने बदबू और गंदगी से बचने के लिए आपको ब्रा नहीं पहनना चाहिए।

निप्पल को हेल्दी रखें 
ब्रा पहनने से कई बार निपल्स कड़क हो जाते हैं और सुख जाते हैं। जिससे खुजली और रैशेज की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप ब्रा नहीं पहनते हैं तो निप्पल्स हेल्दी रहते हैं। खासकर ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली मां को टाइट ब्रा नहीं पहननी चाहिए।

कैंसर से बचाए 
जी हां, कई सारी रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि लंबे समय तक टाइट ब्रा पहनने से सिस्ट का खतरा हो सकता है और यह सिस्ट आगे जाकर कैंसर का रूप ले सकता है। ऐसे में ब्रा लेस होने की कोशिश करें और जब आप काम के बाद घर आए तो ब्रा नहीं पहने।

अच्छी नींद 
दिन भर टाइट ब्रा और हैवी कपड़े पहनने के बाद आप सुकून की नींद सोना चाहते हैं तो कभी भी आप रात को ब्रा पहनकर नहीं सोना चाहिए। क्रोनोबायोलॉजी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि सोते समय टाइट कपड़े जैसे ब्रा और पेंटी पहनने से नींद डिस्टर्ब होती है।

और पढ़ें: इस महिला के साथ डेट करनी है तो बेचनी पड़ेगी 'प्रॉपर्टी', कुछ घंटे के लिए खर्च करने पड़ते हैं इतने लाख

जेनिफर लोपेज को हो गई थी ये गंभीर बीमारी, बिना डॉक्टर...बस एक चीज करके ठीक हुईं अमेरिकी एक्ट्रेस

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का