
हेल्थ डेस्क। सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है। इसके लिए लोग तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन केमिकलयुक्त क्रीम कभी-कभी नुकसान भी करती है। त्वचा की देखरेख ठीक से नहीं करने से झुर्रियां, चेहरे पर काले धब्बे और आंखों के नीचे काले घेरे भी बनने लगते हैं। इनसे उम्र ज्यादा महसूस होती है। कई लोग इससे बचने के लिए एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल भी करने लगते हैं। लेकिन नैचुरल चीजों के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याओं में ज्यादा फायदा होता है। नींबू त्वचा से संबंधित कई समस्याओं में बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कर त्वचा संबंधी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। जानें, नींबू का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
1. नींबू और शहद का मास्क
शहद में नींबू का रस अच्छी तरह से मिला कर चेहरे पर लगा लें। करीब 15-20 मिनट तक इस मास्क को चेहरे पर लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद कोई माॉइश्चराइजर या क्रीम नहीं लगाएं। कुछ दिनों तक नियमित तौर पर यह उपाय करने से झुर्रियों के साथ त्वचा की दूसरी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
2. चीनी और नींबू स्क्रब
केमिकल बेस्ड स्क्रब के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। नींबू और चीनी को मिला कर नैचुरल स्क्रब बनाया जा सकता है। थोड़ी चीनी में एक नींबू का रस निचोड़ दें और उसे ठीक से मिलाएं। फिर इससे चेहरे को स्क्रब करें। 15-20 मिनट के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक आएगी।
3. जैतून का तेल और नींबू
जैतून का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर चेहरे पर झुर्रियां ज्यादा हों तो जैतून के रस में थोड़ा नींबू का रस मिला लें और इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। यह कुछ दिनों तक लगातार करें। इससे झुर्रियों की समस्या में कमी आएगी।
4. दही और नींबू
दही में नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाने से भी झुर्रियां जल्दी कम होती हैं। एक कप दही में एक नींबू का रस मिला कर चेहरे पर पेस्ट की तरह लगा लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। झुर्रियां तो कम होंगी ही, स्किन भी ग्लो करने लगेगा।
5. बादाम का तेल और नींबू
बादाम के तेल में नींबू का थोड़ा रस मिला कर चेहरे पर लगाएं। बादाम का तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू का रस उसमें मिला देने पर वह और भी असरदार हो जाता है। इसे चेहरे पर रात भर लगा रहने दें और सुबह सादे पानी से चेहरा धो लें। इसके अलावा नींबू का रस कोहनियों, हाथों और गर्दन पर भी लगा कर देखें। इससे स्किन हेल्दी होती है और ग्लो करने लगती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.