पुरुषों को अपने ऑर्गेज्म से हो सकती है एलर्जी, कई खतरनाक लक्षण दे सकते हैं दिखाई, स्टडी में खुलासा

Published : Oct 12, 2022, 10:13 AM IST
पुरुषों को अपने ऑर्गेज्म से हो सकती है एलर्जी, कई खतरनाक लक्षण दे सकते हैं दिखाई, स्टडी में खुलासा

सार

पुरुषों के ऑर्गेज्म को लेकर स्टडी में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। वो अपने ऑर्गेज्म से एलर्जी के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान उनमें कई खतरनाक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 

हेल्थ डेस्क. ऑर्गेज्म (Orgasm) पूरे शरीर की शारीरिक खुशी और उत्तेजना की भावना है, जो कि सेक्स के दौरान उसके क्लाइमेक्स पर प्राप्त होती है। लेकिन कभी-कभी ये एलर्जी का कारण भी बन सकती है। एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि पुरुषों में खुद के ऑर्गेज्म से भी एलर्जी ट्रिगर कर सकती है। शरीर पर इसके कई तरह के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

विशेषज्ञों ने पुरुषों के करीब 60 मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि इस दौरान पुरुषों की आंखों में खुजली, नाक का बंद होना या फ्लू जैसे लक्षण ऑर्गेज्म के बाद दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा तेज बुखार, मांसपेशियों में कमजोरी, बोलने और स्मरण में समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। यह प्रॉब्लम एक सप्ताह तक दिखाई देता है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि दवा के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है।

एलर्जी सिर्फ महिला के साथ संबंध बनाने के दौरान ही नहीं बल्कि मास्टरबेट और नाइट फॉल के दौरान भी हो सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे  Post Orgasm Illness Syndrome (POIS) बताया है। उनका कहना है कि एलर्जी जैसे लक्षण उनके खुद के वीर्य के लिए के ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया के कारण होते हैं।जर्नल यूरोलॉजी केस रिपोर्ट्स में लिखते हुए, अमेरिका में ओकलैंड विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता एंड्रयू शानहोल्टज़र ने कहा,'पीओआईएस यौन रोग का अनुभव करने वाले पुरुषों खुद को अपराधी के रूप में देखते हैं।

वो बताते है कि एलर्जी के शिकार एक 27 साल के मरीज की सफलतापूर्वक इलाज करने के बाद उन्हें वो तरीका मिल गया है जिससे दूसरे पीड़ित का इलाज किया जा सकता है। पीड़ित शख्स जिसका इलाज किया गया उसे यह समस्या 18 साल की उम्र से शुरू हुई था। वो जब भी ऑर्गेज्म में पहुंचता था वो खांसने लगता था, नाक बहना और छींकने की शिकायत होती थी। बाहों के ऊपर दाने निकल आते थे। जिसके बाद वो रोमांस करना छोड़ दिया था।

वैज्ञानिकों ने बताया कि अपने लक्षणों के चिंताजनक नेचुरल वजहों के कारण, उन्होंने सक्रिय रूप से किसी भी यौन गतिविधि या रोमांटिक संबंधों से परहेज किया। कई दवाओं को देखने के बाद एलर्जी से पीड़ित को 40पी-ए-डे  की गोली देने के बाद उनके लक्षणों में 90 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद वो रोमांस करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

और पढ़ें:

सावधान! वीडियो गेम्स बच्चों में खतरनाक दिल की समस्या को पैदा कर सकती है, स्टडी में खुलासा

Weight loss tips: इस आटे की रोटी खाने से मोटापा कम होने से कोई नहीं रोक सकता

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का
Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़