मोटापे से हो सकती है कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी, जानें वजन कम करने के 5 उपाय

Published : Nov 06, 2019, 09:06 AM ISTUpdated : Nov 06, 2019, 09:08 AM IST
मोटापे से हो सकती है कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी, जानें वजन कम करने के 5 उपाय

सार

आजकल ज्यादातर लोग मोटपा और बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। मोटापे के चलते डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर और कई गंभीर बीमारियां होने खतरा बना रहता है। 

हेल्थ डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग मोटपा और बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। मोटापे के चलते डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर और कई गंभीर बीमारियां होने खतरा बना रहता है। नए शोधों से पता चला है कि इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं, पर उन्हें इसमें जल्दी सफलता नहीं मिलती। कई बार खान-पान की गलत आदतों के चलते भी वजन बढ़ता जाता है। कई बार मेटाबॉलिज्म के सही नहीं होने से भी मोटपा बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने पर फैट बर्न नहीं हो पाता। इसके लिए मेटाबॉलिज्म को ठीक रखना जरूरी है। जानें इसके लिए क्या करें।

1. नियमित एक्सरसाइज
मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए नियमित तौर पर एक्ससाइज करना जरूरी है। सुबह टहलने के साथ कम से कम आधा घंटे तक कोई न कोई एक्सरसाइज या योग करें। शाम को भी दो किलोमीटर पैदल चलें। इससे वजन कुछ समय में कम होने लगेगा और शरीर में हल्कापन महसूस होगा।

2. खाने में फाइबर ज्यादा लें
ऐसी चीजें ज्यादा खाएं जिनमें फाइबर काफी हो। मोटे अनाज ज्यादा लें। मटन, चिकेन से परहेज करें। मछली खा सकते हैं। इससे वजन नहीं बढ़ता। ड्राई फ्रूट्स में किशमिश, मुनक्का और अखरोट लें। अखरोट खाने से भी वजन कम होता है। 

3. ताजे फल और सब्जियां
हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं, पर तेल-मसाले से परहेज करें। साग का सेवन करें। इसमें रेशे ज्यादा होते हैं। जंक फूड कभी नहीं खाएं। जूस की जगह मौसमी फल खाएं। अमरूद, संतरा और दूसरा कोई भी फल खा सकते हैं। आंवला का सेवन रोज करें। इससे मेटाबॉलिज्म सही होता है।

4. जल्दी सोएं
रात में देर तक नहीं जागें। जल्दी सोएं और जल्दी जगें। बहुत लोग जरूरत से कम ही नींद ले पाते हैं। धीरे-धीरे उन्हें कम सोने की आदत हो जाती है। बहुत से लोग रात में बीत-बीच मे जाग कर मोबाइल फोन देखते हैं। इससे फिर नींद आने में दिक्कत होती है। कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।

5. तनाव से बचें
आजकल हर आदमी तनाव और तरह-तरह की चिंता से परेशान रहता है। इससे बच पाना आसान नहीं है। पर कोशिश करें कि किसी भी परिस्थिति में अपना रुख सकारात्मक बनाए रखें। डॉक्टरों का कहना है कि तनाव और चिंता से भी मोटापा बढ़ता है।   
  

PREV

Recommended Stories

शुगर मशीन से एयर प्यूरीफायर तक, 2025 में छाए 5 हेल्थ गैजेट
India Health: 2026 तक डरावनी 6 हेल्थ महामारी की आशंका! रिपोर्ट चौंका देने वाली