
हेल्थ डेस्क: अनार (pomegranate) का जूस पियो या फिर इसे छिलकर खाओ..ये सेहत के लिए अच्छा होता है। ये खून को बढ़ता है जैसी बातों को आपने सुना होगा। इतना ही नहीं इसे अपनी डाइट में शामिल भी कर लिए होंगे। लेकिन हम अनार के कुछ और फायदे बताने जा रहे हैं जो आपके यौन लाइफ से जुड़े हुए हैं।
अनार यौन स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ पूरे हेल्थ को सुधार सकता है। माना जाता है कि लाल फल में लो टेस्टोस्टेरोन लेवल (low testosterone), लिबिडो (libido) और इरेक्टाइल डिसफंक्शन (erectile dysfunction) जैसे यौन समस्याओं को जो पुरुषों में होता है उसका इलाज कर सकता है। अनार एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है जो ना सिर्फ पुरुषों का बल्कि महिलाओं के यौन जीवन को बेहतर बना सकता है।
टेस्टोस्टेरोन को बढ़ा सकता है
स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को दो सप्ताह तक हर दिन एक गिलास अनार का रस दिया गया उनके टेस्टोस्टेरोन में औसतन 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में पाया जाने वाला हार्मोन है। यह पुरुषों के चेहरे के बाल, गहरी आवाज, मांसपेशियों की बढ़ोतरी करने के साथ-साथ सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है। यह फल टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से स्पर्म क्वालिटी बेहतर हो सकती है और सेक्स ड्राइव का मूड बना सकता है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज कर सकता है
इस शोध में पाया गया कि अनार इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी नपुसंकता का भी इलाज कर सकता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन के मुख्य कारण तनाव, चिंता और कम आत्मविश्वास होता है। शोध में पाया गया है कि इस फल को लेने से मनोवैज्ञानिक चिंताओं में सुधार होता है।
ब्लड फ्लो में करता है सुधार
सेक्स ड्राइव के लिए शरीर के हर अंग की तरह लिंग में भी ब्लड का फ्लो बेहतर होना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर और खराब धमनियों की वजह से ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है। जिससे इरेक्टाल डिसफंक्शन हो सकता है। अनार का रस सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करता है। 100 प्रतिशत अनार का रस पीने से इरेक्शन में सुधार हो सकता है।
हृदय रोग के जोखिम को कम करता है
दिल की बीमारी इरेक्टाइल डिसफंक्शन और लो सेक्स ड्राइव की एक बड़ी वजह है। अनार विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स से भरा होता है। यह आपकी रक्त वाहिकाओं को साफ करके हृदय रोग
के जोखिम को कम कर सकता है।
भूख को कम करता है
अधिक वजन होने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन, लो टेस्टोस्टेरोन, हार्मोन लेवल बिगड़ना, हृदय रोग, डायबिटीज और बहुत कुछ हो सकता है। अनार को मोटापा कम करने के लिए जाना जाता है। जो लोग रोज अनार खाते हैं उनकी भूख शांत रहती है। साल 2016 में हुए शोध में बताया गया कि अनार में पॉलीफेनोल्स (एक विशिष्ट प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट) होता है जो भूख को दबाने का काम करता है।
और पढ़ें:
अनुष्का शर्मा काम और बेटी को संभालने में हुई बेहाल, मां की जिम्मेदारी को लेकर कही ये बड़ी बात
128 साल की महिला ये दो चीज खाकर पाई लंबी उम्र! जानें सबसे उम्रदराज महिला की सीक्रेट डिश
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.