
हेल्थ डेस्क. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन के साथ युद्ध विराम और अपनी सेहत दोनों वजहों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, व्लादिमीर पुतिन की तबीयत इन दिनों अच्छी नहीं है। वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले दावा किया गया कि वो आवास की सीढ़ियों से गिर गए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मल त्याग भी कर दिया था। जिसकी वजह से ट्रीटमेंट मिलने में उन्हें देर हुई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सीढ़ियों से गिरने और शौच की खबर हो रही वायरल
रूसी टेलीग्राम चैनल ने बताया कि पुतिन सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे इस दौरान ठोकर खाकर पीठ के बल गिर पड़े। मेडिकल तुरंत उनके पास पहुंची, लेकिन पाचन की गंभीर समस्या से जूझने की वजह से वो मल त्याग बैठे। जिसके बाद उन्हें पहले बाथरूम ले जाना पड़ा और सफाई करने में मदद की गई। सीढ़ी से गिरने और शौच की खबर की कहानी वायरल हो रही है।
कई बीमारी से हैं पुतिन पीड़ित
रूस के राजनीतिक विश्लेषक वालेरी सोलोवी की मानें तो पुतिन को कई बीमारियां हैं। वो कैंसर के साथ-साथ पार्किंसंस रोग और स्किज़ोफेक्टिव डिसऑर्डर के भी शिकार हैं। उनकी हेल्थ तेजी से बिगड़ रही है। कोरोना के बाद से उन्हें सार्वजनिक जगहों पर बहुत ही कम उपस्थिति दर्ज करते हुए देखा जा सकता है। उनका चेहरा सूज गया है और हाथ-पांव भी कांपने लगे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें मीटिंग के दौरान कमजोरी और चक्कर का भी सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं सार्वजनिक जगहों पर अपनी बीमारी को छुपाने के लिए उन्हें किसी ना किसी चीज का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, मीडिया में यह भी दावा किया जा रहा है कि एक चर्च में उन्हें अपने होठों को काटते हुए देखा गया था।
क्या है पार्किंसन रोग
पार्किंसन रोग केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का एक विकार, जो अक्सर कंपकंपी के साथ गतिविधि को प्रभावित करता है। इस बीमारी में मरीज कांपने लगता है,संतुलन खोने लगता है।
स्किज़ोफेक्टिव डिसऑर्डर क्या है
स्किज़ोफेक्टिव डिसऑर्डर भी मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है। इस बीमारी में भ्रम , डिप्रेशन, मतिभ्रम ,बोलने में कठिनाई,समाज में घुलने मिलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
और पढ़ें:
दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की हुई मौत, वजह जानकर बोल उठेंगे-ये हो क्या रहा है?
भारत में फैमिली के साथ इन 3 जगहों पर भूलकर भी ना घूमने जाए, शर्मिंदगी की करना पड़ेगा सामना
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.