ये एक आसन महिलाओं में माहवारी तो पुरुषों में दुर्बलता को कर देता खत्म, देखें इसके फायदे

 Sarvangasana Benefits : सर्वांगासन, संपूर्ण बॉडी को फायदा पहुंचता है। रेगुलर प्रेक्टिस के जरिए हम अपने शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकते हैं। इस आसन से आप अपना मोटापा भी कम कर सकते हैं। ये पुरुष और महिला दोनों के लिए बराबर उपयोगी है।

Rupesh Sahu | Published : Apr 19, 2022 5:30 PM IST / Updated: Apr 20 2022, 11:36 AM IST

हेल्थ डेस्क, Sarvangasana Benefits : आधुनिक जीवन में आपाधापी बढ़ गई है, काम के बोझ के चलते शरीर को रेस्ट करने का मौका ही नहीं मिलता है। ऐसे में मानसिक तनाव जैसी समस्याएं मानव को घेर लेती हैं। हमारे शरीर को रेस्ट के अलावा व्यायाम की भी जरुरत होती है, लेकिन टाइम की कमी की वजह से हम इसे अवाइड करते जाते हैं। हालांकि बहुत समय तक लगातार समस्या की अनदेखी करने पर ये नासूर बन जाती है। मौजूदा समय में शरीर को स्वस्थ रखने का बेहतर विकल्प हम सभी के पास है। योग क्रियाओं के जरिए हम खुद को फिट रख सकते हैं। इससे व्यायाम भी हो जाता है। डॉक्टर के चक्कर काटन का समय भी बचता है,वहीं हमारी जेब कटने से बी बच जाती है। आज हम आपको एक ऐशे आशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे स्त्री-पुरुष दोनों कर सकते हैं। उ  
   
पूरे शरीर को मिलता है फायदा 
योग हमारे जीवन को अनुशासित करने में अहम योगदान देता है। इससे शरीर को निरोग रखा जा सकता है। वहीं मन को प्रसन्न रखने में भी ये सहायक है। आपाधापी से भरे इस जीवन में खुद को फिट रखने के लिए नियमित योग प्रेक्टिस के जरिए कई बीमारियों को पास आने से रोका जा सकता है।  आज हम आपको सर्वांगासन के फायदों के बारे में बता रहे हैं। सर्वांगासन, संपूर्ण बॉडी को फायदा पहुंचता है। रेगुलर प्रेक्टिस के जरिए हम अपने शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकते हैं। इस आसन से आप अपना मोटापा भी कम कर सकते हैं। ये पुरुष और महिला दोनों के लिए बराबर उपयोगी है। इसके अभ्यास  से शरीरके निचले बाग को बहुत फायदा होता है। इससे पूरे पैर, यानि जांघ से लेकर पैर के पंजों तक की एक्सरसाइज हो जाती है। सर्वांगासन करने से मनुष्य का पाचन तंत्र भी व्यवस्थित होता है।  

इस तरह करें सर्वांगासन 
सबसे पहले चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं 
दोनों हाथों को सीदा करके शरीर के बगल से सटा कर रखें.
 पैरों को जोड़कर  ऊपर की तरफ उठायें, कमर को पैर की सीध में रखें.
पेल्विक को भी ऊपर की तरफ उठाएं.
इसके साथ शोल्डर,सिर, पेल्विक और लैग्स को एक सीध में करें। 
इसके बाद शोल्डर को बेस बनाकर पूरू बॉडी को उल्टा सीधा खड़ा करें। 
कुछ देर इसी पोजीशन में रहें, फिर वापस यही क्रिया दोहराएं। 

Latest Videos

सर्वांगासन से फायदे
बांझपन और गर्भपात से निजात मिलती है। 
माहवारी में आने वाली समस्या भी ठीक हो जाती है। 
पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।
थकान मिटती है, शारीरिक दुर्बलता से भी छुटकारा मिलता है।
तोंद कम करने में ये अभ्यास कारगर है। 
 थायरॉइड ग्रंथि को एक्टिव करता है।

एक्सपर्ट से सलाह लेना आवश्यक
सर्वांगासन के कई सारे फायदे हैं,लेकिन यदि आपके शरीर में कोई विशेष समस्या है तो इसे चिकित्सक के परामर्श के बाद ही करें। ये जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है, अत: ध्यान रखें कि किसी भी आसन के पहले योग प्रशिक्षक से अवश्य मशविरा करें। 

ये भी पढ़ें- 
फिट रहने के जरूरी होती है भरपूर नींद, जानें किस उम्र के लोगों को कितने घंटे सोना चाहिए
पसीने की भी होती है वैरायटी, ये करता है फायदा, ये वाला है नुकसानदायक, दुर्गंध रोकने करें ये उपाय

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?