शहद और अदरक एक नहीं बल्कि 5 यौन समस्याओं का कर सकता है इलाज, बस ऐसे करना होगा सेवन

Published : Jun 06, 2022, 04:40 PM IST
शहद और अदरक एक नहीं बल्कि 5 यौन समस्याओं का कर सकता है इलाज, बस ऐसे करना होगा सेवन

सार

सर्दी-खांसी, अपच, उल्टी-मतली आने पर अदरक और शहद का एक साथ सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अदरक और शहद सिर्फ इन बीमारी को नहीं बल्कि यौन से जुड़ी बीमारी को भी दूर करता है। इसका कॉम्बिनेशन पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

हेल्थ डेस्क: अदरक (Ginger) और शहद (Honey) के काफी सारे फायदे आयुर्वेद में बताए गए हैं। इसके कॉम्बिनेशन से कई बीमारियों से राहत पाई जा सकती है। शहद और अदरक में अलग-अलग गुण पाए जाते हैं। जब ये दोनों साथ में मिलाकर लिए जाते हैं तो साधारण बीमारी जैसे सर्दी खांसी तो दूर होती ही हैं, यौन से जुड़ी समस्याओं का भी हल होता है। अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, जिंग, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीज, विटामिन बी3 और कोलीन पाया जाता है। वहीं शहद में 
 फ्रक्टोज, राइबोफ्लेविन, कर्बोहाइड्रेट, बोरॉन , विटामिन बी-6,नायसिन, विटामिन सी और एमिनो एसिड जैसे पोषक तत्वों पाए जाते हैं। आइए जानते हैं उन पांच यौन समस्याओं को जिसे अदरक और शहद मिलकर दूर कर सकते हैं-

1.टोस्टेरोन का लेबल बढ़ाने में होता है सहायक

पुरुषों के शरीर में बनने वाले सेक्स हार्मोन को टेस्टोस्टेरोन कहते हैं। इसके काम होने से यौन इच्छा प्रभावित होता है। अदरक और शहद टेस्टोस्टेरोन लेबल को बढ़ाता है। यह बल्ड फ्लो को बढ़ाता है। 

2.इरेक्शन को ठीक करता है

ब्लड सर्कुलेशन से इरेक्शन जुड़ा हुआ है। अगर खून की सप्लाई ठीक से नहीं होती है तो यौन रोग और सेक्स के दौरान समस्या हो सकती है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं होने से शीघ्रपतन और कम कामेच्छा होती है। अदरक और शहद मिलकर खून की सप्लाई तेज करते हैं। जिससे इरेक्शन में सुधार होता है।

3. स्पर्म काउंट को बढ़ाता है

स्पर्म काउंट कम होना या फिर स्पर्म की क्वालिटी गिरने से भी रोमांस में कमी आ जाती है। इतना ही नहीं बच्चा होने में भी समस्या होती है। शहद और अदरक को एक साथ लेने से स्पर्म क्वालिटी और प्रोडक्शन दोनों में सुधार हो सकता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करता है।

4.इन्फ्लामेशन को रोकता है

इन्फ्लामेशन से जुड़ी बीमारी वाले लोगों में यौन संबंधी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। इससे यौन जीवन प्रभावित होता है। शहद और अदरक इस बीमारी को ठीक करन में मदद करता है। इन में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों और मस्तिष्क को लाभ पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही रक्त थक्कों को रोकने में भी मदद करता है। 

5.मोटापा कम करके यौन इच्छा बढ़ाता है

मोटापा होने में कामेच्छा कम होती है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या इससे जुड़ी होती है। ज्यादा वजन जोड़ों पर दबाव डालता है। जिसकी वजह से रक्त वाहिकाओं में नुकसान पहुंचता है। जिससे टेस्टोस्टेरोन में कमी होती है। शहद और अदरक लेने से मोटापा कम होता है। जिससे बेड पर आप पार्टनर के साथ ज्यादा मस्ती कर सकते हैं।

ऐसे करें अदरक और शहद का सेवन
यौन समस्याओं से छुटाकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट अदरक और शहद एक साथ ले सकते हैं। अदरक का एक टुकड़ा चबाकर 2 चम्मच शहद ले लीजिए। ये रामबाण की तरह काम करता है। इसके अलावा अदरक को गर्म पानी में उबालकर या फिर अदरक का पाउडर मिलाकर शहद के साथ लेना भी फायदेमंद होता है।

(नोट- ये सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। एशियानेट हिंदी का इस लेख में दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
 

PREV

Recommended Stories

Kids Eyesight Improvement: अगर आपके बच्चे की नजर कमजोर हो रही है, तो तुरंत दें ये 6 चीजें
Iron Rich Soup for Winter: पालक और गाजर-बीटरूट सूप के फायदे, सर्दियों में दूर रहेगी बीमारी