सुबह खाली पेट लें ये 4 एनर्जी ड्रिंक्स, इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

Published : Nov 26, 2019, 08:33 AM IST
सुबह खाली पेट लें ये 4 एनर्जी ड्रिंक्स, इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

सार

अक्सर लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी पी कर करते हैं। लेकिन खाली पेट चाय-कॉफी पीना नुकसानदेह होता है। लंबे समय तक ऐसा करने से एसिटिडी की समस्या पैदा होने लगती है और डायजेशन भी खराब हो जाता है। 

हेल्थ डेस्क। अक्सर लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी पी कर करते हैं। लेकिन खाली पेट चाय-कॉफी पीना नुकसानदेह होता है। लंबे समय तक ऐसा करने से एसिटिडी की समस्या पैदा होने लगती है और डायजेशन भी खराब हो जाता है। चाय-कॉफी की जगह अगर कुछ खास ड्रिंक्स का सेवन किया जाए तो उससे एनर्जी भी काफी मिलती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कई तरह की बीमारियां सिर्फ इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से होती हैं। इसलिए सुबह की सैर के बाद तुरंत चाय या कॉफी पीने की जगह इन ड्रिंक्स को आजमा कर देखें। जल्दी फायदा महसूस होगा।

1. नींबू पानी
सुबह के समय नींबू पानी पीने से काफी फयदा होता है। नींबू पानी में थोड़ा शहद मिला देंगे तो यह और भी फायदेमंद होगा। इससे वजन भी कम होता है। कुछ समय तक नियमित नींबू पानी और शहद लेने से आपको इसका फायदा महसूस होगा। यह शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को काफी बढ़ाता है। 

2. ग्रीन टी
अगर आपको सुबह चाय की काफी तलब महसूस होती हो तो ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से वजन भी कम होता है और यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। डॉक्टर दिन में कम से कम दो बार ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसे पीने से स्किन की कोई समस्या नहीं होती।

3. टमाटर का सूप
सुबह के समय टमाटर का सूप पीना भी ठीक रहता है। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट काफी होता है और सुबह इसे पीने से काफी एनर्जी मिलती है। यह डाइजेशन को ठीक रखता है और इससे फेफड़े भी मजबूत बने रहते हैं। सर्दियों में टमाटर का सूप जरूर पीना चाहिए।

4. गाजर-चुकंदर मिक्स जूस
सर्दियों के समय में गाजर-चुकंदर का मिक्स जूस पीना भी काफी फायदेमंद होता है। चाहें तो उसमें खीरा भी मिला सकते हैं। यह एनर्जी देने के साथ इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इससे भूख भी अच्छी लगती है और डाइजेशन भी सही रहता है।   

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत