
हेल्थ डेस्क। देश में डायबिटीज के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। यह एक लाइलाज बीमारी है। यह दो तरह की होती है। टाइप 2 डायबिटीज को ज्यादा खतरनाक माना गया है। डायबिटीज में ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। डायबिटीज से शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ता है। इससे किडनी और दिल की बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। खान-पान में परहेज बरत कर ही इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जो डायबिटीज के रोगियों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। इन्हें कभी नहीं खाना चाहिए। जानते हैं इनके बारे में।
1. आलू
लगभग सभी घरों में आलू का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। रोज ही सब्जी के रूप में लोग आलू खाते हैं। आलू में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, कॉपर और मैंगनीज काफी मात्रा में पाया जाता है। सामान्य लोगों के लिए आलू का सेवन करना बुरा नहीं है, लेकिन डायबिटीज के रोगियों को आलू से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होने ते साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स का स्तर भी ऊंचा होता है। इससे ब्लड में शुगर बढ़ जाता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद नुकसानदेह है।
2. फैट वाला दूध
दूध को एक संपूर्ण आहार बताया गया है, लेकिन डायबिटीज के रोगियों को कभी भी फैट वाला दूध नहीं पीना चाहिए। इससे उन्हें कई तरह का नुकसान हो सकता है। इससे इंसुलिन बनने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोग अगर दूध पीना चाहें तो उन्हें बिना फैट वाला दूध इस्तेमाल करना चाहिए।
3. चीकू और ज्यादा मीठे फल
डायबिटीज के रोगियों को मीठी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। कुछ फल काफी मीठे होते हैं। चीकू भी एक ऐसा ही फल है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को कभी चीकू और दूसरे ज्यादा मीठे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. किशमिश
आम तौर पर डायबिटीज के रोगियों को ड्राई फ्रूट्स खाने से मना किया जाता है। उनमें फैट की ज्यादा मात्रा होती है। लेकिन उन्हें किशमिश से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। किशमिश में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा मात्रा में होता है और वह कॉन्सन्ट्रेडेट फॉर्म में होता है। उन्हें अंगूर खाने से भी बचना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.