
हेल्थ डेस्क। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। लिवर खराब हो जाने से तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। लिवर को ठीक रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि एक बार यह खराब हो जाए तो कोई दवा कारगर नहीं होती। लिवर डाइजेशन के साथ ही मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को ठीक रखता है। शरीर के कई मुख्य काम लिवर ही करता है। जो भी टॉक्सिक चीजें हमारे शरीर में जाती हैं, लिवर ही उनकी सफाई करता है। लेकिन कई बार लिवर की सफाई की जरूरत होती है। हमारा लिवर ठीक से काम करता रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने खान-पान पर खास ध्यान दें। जानें कुछ ऐसी चीजें जिन्हें खाने से लिवर रहता है हेल्दी।
1. हरी सब्जियां
हर सीजन में हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए। हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होते हैं। ये लिवर से टॉक्सिक एलिमेंट्स को हटाने का काम करते हैं। ये लिवर को मजबूती देते हैं। इसलिए हर मौसम में जो भी हरी सब्जी मिले, जरूर खाना चाहिए। पालक, मेथी, धनिया, किसी तरह का साग और कच्चा पपीता भी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
2. सेब
कहा गया है कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह सच है। सेब में शरीर के लिए जरूरी हर पोषक तत्व मौजूद होता है। सेब खाने से लिवर की कार्यप्रणाली भी ठीक रहती है। सेब खून को भी साफ करता है। इसमें आयरन काफी मात्रा में होता है। लिवर को सही रखने के लिए सेब नियमित तौर पर खाना चाहिए। इसमें पेक्टिन नाम का एक फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
3. अखरोट
अखरोट को लिवर और दिल के लिए सबसे अच्छा माना गया है। अखरोट में आर्जीनिन नाम का एक एमीनो एसिड होता है, जो लिवर से टॉक्सिक एलिमेंट्स को निकाल देता है।
4. हल्दी
हल्दी एक ऐसा मसाला है जो कई तरह को रोगों से दूर रखता है। इसमें कर्क्युमिन नाम का जो तत्व होता है, वह लिवर को डिटॉक्स करने में कारगर होता है। यह डैमेज सेल्स को भी फिर से ठीक करता है। इसलिए हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए।
5. ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन भी लिवर के लिए फायदेमंद बताया गया है। इसमें काफी मात्रा में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसलिए दूध वाली चाय, ब्लैक टी और कॉफी से ग्रीन टी सही रहती है। लेकिन दो-तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.