
हेल्थ डेस्क। इस मौसम में सर्दी-खांसी होने की संभावना ज्यादा रहती है। अभी सर्दी के मौसम की शुरुआत हो रही है। इस समय मौसम में पूरी तरह बदलाव नहीं होता है। सर्दी-गर्मी का मिला-जुला असर होता है। अक्सर देर रात और सुबह में ठंड पड़ती है, लेकिन दिन में गर्मी हो जाती है। मौसम में होने वाले इस उतार-चढ़ाव से सर्दी-खांसी होने का डर रहता है। अगर इस पर समय से ध्यान नहीं दिया गया तो बलगम बनने लगता है और खांसी की समस्या बढ़ जाती है। इसका फेफड़े पर बुरा असर पड़ता है। कुछ घरेलू उपाय अपना कर आप इस समस्या पर काबू पा सकते हैं।
1. शहद
एक छोटा चम्मच शहद लें और उसमें एक चम्मच अदरक का रस मिला दें। दिन में तीन बार इसका सेवन करने से कैसी भी खांसी क्यों न हो, उसमें आराम मिलता है। इसके अलावा हर्बल टी में भी शहद मिला कर पिएं। सामान्य चाय में भी अदरक जरूर मिलाएं।
2. तुसली का काढ़ा
खांसी में तुलसी का काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण काफी होते हैं। खांसी होने पर तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और छान कर पी लें। काली पत्ती वाली तुलसी ज्यादा फायदेमंद होती है। दिन में दो-तीन बार तुलसी का काढ़ा पीने से खांसी में जल्दी आराम मिलता है।
3. मुलेठी का काढ़ा
खांसी में मुलेठी बहुत फायदेमंद होती है। मुलेठी की जड़़ों को एक गिलास पानी में डाल कर उबालें। इसके बाद उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर उसे छान कर पी लें। दिन में दो से तीन बार इसे पीने से कैसी भी खांसी हो, दूर हो जाती है। मुलेठी गले से जुड़ी सभी तरह की बीमारियों में कारगर होती है। इसके पाउडर को भी शहद के साथ मिला कर खाने से खांसी में फायदा होता है।
4. हल्दी मिला दूध
खांसी होने पर दूध गर्म कर उसमें एक चम्मच हल्दी मिला कर सोने के पहले पिएं। हल्दी नैचुरल एंटीबायोटिक के रूप में काम करती है। इससे शरीर का दर्द भी दूर हो जाता है। जुकाम और खांसी में हल्दी मिला दूध पीने से काफी फायदा होता है।
5. अदरक का काढ़ा
वैसे तो अदरक का इस्तेमाल सब्जियों में मसाले के रूप में और चाय में मिला कर भी किया जाता है, लेकिन खांसी ज्यादा हो तो अदरक के टुकड़े को बारीक पीस कर पानी में डाल कर उबाल लें। इसके बाद ठंडा होने पर उसे छान कर दिन में दो-तीन बार पिएं। इससे कफ जल्दी निकलता है और सांस की नली में होने वाली सूजन दूर होती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.