
हेल्थ डेस्क। कुछ लोग वजन बढ़ने की समस्या से ज्यादा ही परेशान हो जाते हैं। उनकी कोशिश होती है कि जितनी जल्दी हो सके, बढ़ते वजन पर काबू पा लें। लेकिन यह संभव नहीं है। एक बार जब वजन बढ़ जाता है, तो कम होने में भी समय लगता है। इसके लिए गलत तरीके अपनाने से फायदे की जगह हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए वजन कम करने के लिए किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेना चाहिए। जानते हैं, वजन कम करने के कौन-से तरीके ठीक नहीं होते।
1. भोजन बंद कर देना
कुछ लोग बढ़ते वजन से इतना परेशान हो जाते हैं कि एक टाइम भोजन करना ही बंद कर देते हैं। जाहिर है, इससे उन्हें परेशानी बहुत होती है। भूख को दबाना आसान नहीं होता। दूसरे, अगर आपने समय पर खाना नहीं खाया तो इससे पेट में गैस बन सकती है और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। समय पर भोजन नहीं करने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। इससे कैलोरी भी बर्न नहीं होती।
2. विनेगर का सेवन
बहुत लोग वजन कम करने के लिए खाना खाने के पहले विनेगर का सेवन करने लगते हैं। विनेगर से ब्लड में शुगर का लेवल सही रहता है, लेकिन यह वजन कम नहीं करता। रोजाना विनेगर का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
3. जूस पर ही रहना
कई लोग सोचते हैं कि जूस पीने से उन्हें पर्याप्त ताकत मिलती रहेगी और वे भोजन करना छोड़ जूस पीकर ही रहने लगते हैं। लेकिन जूस में प्रोटीन और सारे पोषक तत्व नहीं होते। साथ ही, जूस पीने पर भी भूख आपको लगेगी ही। अगर आप सॉलिड फूड नहीं लेते तो कमजोर हो जाएंगे।
4. फैट नहीं लेना
लोग यह भी सोचते हैं कि अगर वे खाने में फैट एकदम नहीं लेंगे तो इससे उनका वजन कम हो जाएगा। लेकिन थोड़ा फैट स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से मानसिक थकान हो जाती है।
5. ज्यादा वर्कआउट
लोगों में यह भी धारणा है कि ज्यादा समय तक जिम में वर्कआउट करने से वजन जल्दी कम होगा। लेकिन जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। इससे भूख भी ज्यादा लगती है। कोई भी जिम ट्रेनर एक निर्धारित समय-सीमा से ज्यादा एक्सरसाइज करने की सलाह आपको कभी नहीं देगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.