सैनिटाइजर का बार-बार इस्तेमाल हो सकता है नुकसानदेह, घर में रहने पर साबुन से धोएं हाथ

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी बताया गया है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2020 4:05 AM IST

हेल्थ डेस्क। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी बताया गया है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसलिए सेनिटाइजर का इस्तेमाल तभी करना चाहिए, जब आप घर से बाहर हों। घर में रहने पर हाथ धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना ठीक रहेगा। सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना सुविधाजनक तो है, लेकिन बार-बार इसे हाथों में लगाने से त्वचा रूखी हो जाती है। इसके अलावा, कुछ दूसरी दिक्कतें भी हो सकती हैं। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने से हमारे इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। 

1. केमिकल से होता है नुकसान
सेनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम का एक केमिकल होता है। यह त्वचा में सूख जाता है। लेकिन अगर सेनिटाइजर का बार-बार इस्तेमाल किया जाए तो यह त्वचा की भीतरी परतों में भी जा सकता है और खून में मिल कर मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जब हाथ साफ करने का दूसरा कोई विकल्प नहीं हो, तभी सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

Latest Videos

2. हो सकती है एलर्जी
सेनिटाइजर में बेंजाल्कोनियम क्लोराइड होता है, जो बैक्टीरिया और वायरस को मारता है। लेकिन इससे कुछ लोगों को एलर्जी की भी समस्या हो सकती है। इससे त्वचा में जलन और खुजली भी होने लगती है। साबुन के इस्तेमाल से ऐसा नहीं होता। 

3. कुछ अंगों को हो सकता है नुकसान
सेनिटाइजर का उपयोग करना सुविधाजनक है, इसलिए अब इसका चलन बढ़ गया है। पहले डॉक्टर भी मरीजों को देखने के बाद साबुन से हाथ साफ किया करते थे। सेनिटाइजर में फैथलेट्स नाम का एक केमिकल खुशबू के लिए मिलाया जाता है। अगर सेनिटाइजर में इसकी मात्रा ज्यादा हो और इसका इस्तेमाल बार-बार किया जाता हो, तो इससे लिवर, किडनी, फेफड़े और रिप्रोडक्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। 

4. बच्चों के लिए ठीक नहीं
बच्चों की त्वचा बहुत कोमल होती है। इसलिए सेनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से उनकी त्वचा की प्राकृतिक कोमलता नष्ट हो सकती है। उनकी त्वचा जल्दी रूखी हो सकती है। सेनिटाइजर से बच्चों को एलर्जी होने की संभावना ज्यादा होती है।

5. एल्कोहल से बुरा असर
कुछ सेनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है। एल्कोहल से त्वचा ड्राई हो जाती है। कुछ लोगों को सेनिटाइजर के इस्तेमाल की आदत हो जाती है। वे कोई भी चीज छूते हैं तो उसके बाद तुरंत सेनिटाइजर लगा लेते हैं। इससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है। रूखापन बढ़ने के बाद त्वचा फटने लगती है। कई बार तो खून भी निकलने लगता है। इसलिए सेनिटाइजर का तभी इस्तेमाल करना चाहिए, जब घर से बाहर हों।  
 

Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर एनकाउंटर पर HC के 10 सवाल, फंस गई महाराष्ट्र पुलिस! । Badlapur Encounter
कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया