
हेल्थ डेस्क. हेल्दी और बेदाग रहित त्वचा (Skin care) पाने के लिए हम इसके ऊपर कुछ ना कुछ लगाते रहते हैं। महंगे क्रीम से लेकर दादी नानी के नुस्खों तक को अमल में लाते हैं।इन सबके बावजूद त्वचा पर कभी-कभी दाग और झाईयां उभर आती हैं। इसके पीछे वजह हैं अंदुरूनी पोषक तत्वों की कमी। कुछ विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) से भी स्किन पर असर पड़ता है। डार्क स्पॉट्स और झाईंया निकलने लगते हैं। इन्हें हटाना काफी मुश्किल भरा होता है। ऐसे में जरूरी है कि विटामिन की कमी को शरीर के अंदर पूरा करें। तो चलिए बताते हैं किन-किन विटामिन की कमी से चेहरे की चमक गायब हो जाती है।
विटामिन सी
स्किन के लिए विटामिन सी (vitamin C) बहुत जरूरी होता है। विटामिन सी जिसे असोर्बिक एसिड भी कहते हैं उसकी कमी से चेहरे पर दाग -धब्बे नजर आने लगते हैं। विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कोलाजन के प्रोडक्शन को ठीक करता है। जिसकी वजह से स्किन संबंधित समस्या दूर हो जाती है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू, संतरा, आंवला और अमरूद को डाइट में शामिल करें।
विटामिन डी
शरीर में विटामिन डी की कमी (vitamin d deficiency ) ना सिर्फ हड्डियों के लिए खराब साबित होता है, बल्कि स्किन पर भी असर दिखता है। डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन विटामिन डी की कमी से होते हैं। इसलिए सुबह की धूप में जरूर 10 से 30 मिनट तक बैठे। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्टर, मछली और अंडे को डाइट में शामिल करें।
विटामिन बी12
विटामिन बी 12 की कमी से चेहरे पर झाईंया निकलने लगती हैं। शरीर के अलग-अलग जगहों पर ब्लैक स्पॉट नजर आने लगते हैं। जिसे हटाना मुश्किल होता है। विटामिनबी 12 की कमी सप्लीमेंट के साथ-साथ दही, दूध, चीज़ और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करके पूरा कर सकते हैं।
मेलानिन
मेलानिन अगर शरीर में ज्यादा हो जाए तो चेहरे पर दाग धब्बे उभर आते हैं। इसे दूर करने के लिए विटामिन ई शरीर में जरूरी होती है। चेहरे पर विटामिन ई तेल लगाने से दाग हल्के होने लगते हैं।
और पढ़ें:
क्या होता है sex on the beach, जानें गूगल पर सबसे ज्यादा की गई ड्रिंक को बनाने की विधि
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.