सिर्फ सर्दियों में ले सकते हैं इसका स्वाद, सरसों का साग होता है बेहतरीन

Published : Jan 23, 2020, 10:03 AM ISTUpdated : Jan 23, 2020, 10:05 AM IST
सिर्फ सर्दियों में ले सकते हैं इसका स्वाद, सरसों का साग होता है बेहतरीन

सार

सर्दियों के मौसम में एक से एक लाजवाब चीजें खाने को मिलती हैं। सरसों के साग का आनंद भी इसी मौसम में लिया जा सकता है।   

फूड डेस्क। सर्दियों के मौसम में एक से एक लाजवाब चीजें खाने को मिलती हैं। सरसों के साग का आनंद भी इसी मौसम में लिया जा सकता है। मक्के की रोटी के साथ सरसों के साग का स्वाद कुछ खास ही होता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं। जानें सरसों के साग की रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- करीब आधा किलो सरसों का साग
- 150 ग्राम बथुआ का साग
- एक कप कद्दूकश किया मूली
- एक टुकड़ा अदरक बारीक कटा
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 4-5 हरी मिर्च बारीक कटी
- 2 बड़ा चम्मच मक्के का आटा
- एक बड़ा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
- 4-5 चम्मच देशी घी
- 50 ग्राम मक्खन
- नमक स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

सरसों का साग और बथुए के साग को कद्दूकश मूली के साथ प्रेशर कुकर में डाल कर उबालें। जब दो सीटी आ जाए तो आंच धीमी कर दें। फिर एक कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च को भून लें। इसके बाद कड़ाही में साग डाल दें और मक्के के आटे को थोड़े पानी में घोल कर साग में मिला दें। इसे धीरे-धीरे चलाते रहें। 10 मिनट तक इसे पकने दें। इसके बाद देशी घी और मक्खन मिला कर मक्के की रोटी के साथ गरमागरम परोसें। पंजाबी लोग इसी तरह सरसों का साग बनाते हैं। इससे शरीर को गर्मी और ताकत मिलती है।  

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट