
एंटरटेनमेंट डेस्क. अमेरिकी सिंगर आर केली ( R Kelly) को लड़कियों और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले में 30 साल की सजा सुनाई गई है। 55 साल के सिंगर के खिलाफ सभी आरोप सही साबित हुए और अपराधी माना गया। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल उनको 9 आरोपों में दोषी पाया गया है। बता दें कि उनके खिलाफ पिछले 20 साल से मुकदमा चल रहा था। केली को ब्रुकलिन फेडरल कोर्ट में जस्टिस एन डोनेली द्वारा सजा सुनाई गई। कहा जा रहा है कि उनपर आरोप लगाने वाली महिलाएं और लड़कियां उनकी फैन थीं।
केली के मामले में 45 गवाहों की पेशी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर केली के खिलाफ 20 साल से केस चल रहा था। उनके मामले में करीब 45 गवाहों की पेशी हुई और अभी उन्हें 9 केस में दोषी पाया गया है। इतना ही नहीं अभी उनके खिलाफ और भी कई मामलों में जांच चल रही है। कहा जा रहा है अगर वे इन मामलों भी दोषी पाए जाते है तो उनकी सजा बढ़ भी सकती है। केली के खिलाफ एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि उन्होंने 15 साल की एक लड़की के साथ शादी की। उन्होंने ये शादी गुपचुप तरीके से की थी और इसके बारे में किसी भी जानकारी नहीं थी। उनपर लड़की के साथ यौन शोषण करने का भी आरोप हैं। कहा जा रहा है कि इस शादी के लिए केली ने अपनी मैनेजर की मदद से कुछ अधिकारियों को लड़की को फर्जी पहचान दिलाने के लिए रिश्वत भी दी थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केली को शिकागो में एक और केस का सामना करना पड़ सकता है जो 15 अगस्त से शुरू होने वाला है।
इन हॉलीवुड सेलिब्रिटी पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
आर केली ऐसे पहले सेलिब्रिटी नहीं है, जिन पर उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगा है। इससे पहले भी कई हॉलीवुड सेलेब्स के नाम इस तरह के केस में सामने आ चुके हैं, हालांकि, वे दोषी नहीं पाए गए। इसके अलावा मी-टू कैंपेन में भी कुछ हॉलीवुड स्टार्स पर आरोप लगे थे। जॉनी डेप, हार्वे वेनस्टेन, केविन स्पेसी जैसे सेलेब्स पर रेप और शोषण के आरोप लगाए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें
साउथ की लो बजट फिल्मों को बॉलीवुड ने भारी-भरकम पैसा लगाकर बनाया, जानिए बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा
दिग्गजों ने अभी से कर लिया फिल्म रिलीज के लिए त्योहारों पर कब्जा, जानें कब-कब रिलीज होगी मूवीज
फिट और हेल्दी दिखने वाले इन 7 सेलेब्स को है गंभीर बीमारी
ऋतिक रोशन की मनमर्जी से मेकर्स को झेलना पड़ रहा घाटा, इस वजह से दोगुना हुआ 'विक्रम वेधा' का बजट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।