कोरोना के बीच फिर आई बुरी खबर, नहीं रहे टॉम एंड जैरी के डायरेक्टर, 95 की उम्र में हुआ निधन

हर उम्र के लोगों का फेवरेट कार्टून कैरेक्टर टॉम एंड जैरी के डायरेक्टर्स में शामिल जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके चेक प्रकाशक पीटर हिमल ने पुष्टि की। वह 16 अप्रैल को प्राग स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए।

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2020 12:09 PM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशद फैली हुई है। इसी बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। खबर ये है कि हर उम्र के लोगों का फेवरेट कार्टून कैरेक्टर टॉम एंड जैरी के डायरेक्टर्स में शामिल जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके चेक प्रकाशक पीटर हिमल ने पुष्टि की। वह 16 अप्रैल को प्राग स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पहली शादी से जन्मे तीन बेटे हैं। 


जीन नाम से फेसम थे
जिन डायच को जीन नाम से पुकारा जाता था। जीन उत्तरी अमेरिका में पायलटों के प्रशिक्षण व सेना के लिए ड्राफ्टमैन का काम करते थे। स्वास्थ्य कारणों से 1944 में उन्हें इस काम से हटा दिया गया। इस पर उन्होंने कला क्षेत्र में काम शुरू किया और एनिमेशन में करियर बनाया।

Latest Videos


कार्टून कैरेक्टर टॉम एंड जैरी 
जीन को 1958 में फिल्म सिडनीज फैमिली ट्री और आगे चलकर बनाई फिल्मों के लिए कुल चार बार ऑस्कर नामांकन मिला। उन्होंने 1961 में फिल्म मुनरो के लिए ऑस्कर भी जीता। उन्होंने कार्टून कैरेक्टर टॉम एंड जैरी के 13 एपिसोड बनाए। यह कार्टून सीरीज 1940 में विलियम हाना और जोसफ बारबरा द्वारा रची गई थी। जीन इसके तीसरे डायरेक्टर थे, उन्होंने ही इसका लेखन किया था।

Share this article
click me!

Latest Videos

11 या 12 अक्टूबर, आखिर कब होगा महानवमी व्रत? जानें पूजा का महत्व । Mahanavami
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
Yati Narsinhanand Hate Speech पर CM Yogi क्या बोले? महंत का एक और वीडियो हो रहा वायरल
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts