इस एक्टर का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हॉलीवुड एक्टर फ्रेड विलार्ड का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। फ्रेड विलार्ड ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार काम किया था।

Asianet News Hindi | Published : May 17, 2020 6:32 AM IST

मुंबई. हॉलीवुड एक्टर फ्रेड विलार्ड का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। फ्रेड विलार्ड ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार काम किया था। उन्होंने 'दिस इज स्पाइनल टैप', 'बेस्ट इन शो' और 'एंकरमैन: द लीजेंड ऑफ रॉन बरगंडी' जैसी कई फिल्मों में अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था। 

बेटी ने दी पिता की मौत की जानकारी 

एक्टर फ्रेड विलार्ड के निधन की जानकारी उनकी बेटी होप मुलबर्गर ने दी है। होप मुलबर्गर ने कहा कि उनके पिता का निधन शुक्रवार देर रात को हुआ था। हालांकि, होप मुलबर्गर ने अभी यह नहीं बताया कि फ्रेड विलार्ड का निधन किन कारणों से हुआ है। 

फ्रेड विलार्ड फिल्मों में हमेशा एक कॉमेडियन के तौर पर ही नजर आते थे। बात करें उनके सिनेमाई करियर की तो उन्होंने टीवी शोज से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह पहली बार टीवी शो Pistols 'n' Petticoats में नजर आए। फ्रेड विलार्ड की पहली फिल्म टीन एज मदर थी। यह फिल्म साल 1967 में आई थी। 

पहली फिल्म के लिए ही हुई थी खूब तारीफ

अपनी पहली ही फिल्म से फ्रेड विलार्ड ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। फ्रेड विलार्ड को फिल्म 'दिस इज स्पाइनल टैप' के लिए हमेशा याद किया जाता है। इसमें उन्होनें रोब रेनर मॉक्युमेंटरी का किरदार निभाया था, जिसकी दर्शकों ने हमेशा तारीफ की। फ्रेड विलार्ड की फिल्म 'दिस इज स्पाइनल टैप' साल 1984 में आई थी। इसके अलावा वह चार बार एमी अवॉर्ड के लिए भी नोमिनेट हो चुके हैं। 


 

Share this article
click me!